Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चलने लगे नेताओं के तीर-तुक्के

Advertiesment
हमें फॉलो करें लोकसभा चुनाव
मुम्बई (वार्ता) , बुधवार, 29 अप्रैल 2009 (11:09 IST)
पन्द्रहवीं लोकसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र में अभी सभी सीटों पर मतदान पूरा भी नहीं हुआ है कि उनके परिणामों को लेकर कांग्रेस एवं राकांपा तथा उसकी विरोधी भाजपा के विभिन्न नेताओं के तीर तुक्के चलने लगे हैं।

भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एम वैंकेया नायडू ने जहाँ दावा किया है कि उनकी पार्टी एवं शिवसेना के गठबंधन को राज्य में पिछले चुनाव से अधिक सीटें मिलेगी। वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नितिन गडकरी ने भी दावा किया कि यह गठबंधन राज्य की 48 सीटों में से 30 से 35 सीट जीत लेगा।

उनके इस दावे से दो दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता विलासराव देशमुख ने बिल्कुल यही गणित उनकी पार्टी और राकांपा के पक्ष में आने की 'भविष्यवाणी' की थी। लेकिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माणिकराव ठाकरे कल थोड़ा और बढ़ गए और कह दिया कि हम तो 35 सीट जीतने वाले हैं।

गौरतलब है कि पिछली बार के चुनावों में भाजपा और शिवसेना गठबंधन ने 25 सीटें जीत कर कांग्रेस के नेतृत्व वाले मोर्चा को 23 सीटों के साथ पीछे छोड़ दिया था। भाजपा ने 13 सीटें जीतकर 22.61 प्रतिशत और शिवसेना ने 12 सीट हासिल कर 20.11 प्रतिशत मत प्राप्त किए थे।

कांग्रेस ने भी 13 सीट जीतकर भाजपा से कुछ अधिक 23.77 प्रतिशत मत प्राप्त किए थे और राकांपा ने मात्र नौ सीट जीतकर 18.31 प्रतिशत मत ही प्राप्त किए थे। इस मोर्चा के लिए शेष एक सीट रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया आठवाले ने जीती थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi