Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तमिलनाडु से एक महिला पहुँची लोकसभा में

Advertiesment
हमें फॉलो करें तमिलनाडु में हाल के चुनाव
चेन्नई (भाषा) , बुधवार, 20 मई 2009 (11:32 IST)
तमिलनाडु में हाल के चुनावों में 48 महिला प्रत्याशी चुनावी अखाड़े में उतरीं लेकिन सिर्फ एक महिला लोकसभा तक का सफर तय कर सकी।

आधिकारिक आँकड़ों के अनुसार प्रदेश में इस बार 48 महिलाओं ने चुनाव लड़ा लेकिन उनमें से सिर्फ एक ही जीत दर्ज कर सकी। वहीं 2004 के चुनावों में कुल 24 महिला प्रत्याशियों में से चार ने जीत हासिल की थी।

जीतने वाली इस प्रत्याशी का नाम हेलन डेविडसन है जो कन्याकुमारी से द्रमुक प्रत्याशी थीं। हेलन ने भाजपा प्रत्याशी पौन राधाकृष्णन को 65 000 से भी ज्यादा मतों से हराया।

द्रमुक की एक अन्य महिला प्रत्याशी गायत्री श्रीधर को तिरूवल्लुवर में अन्नाद्रमुक प्रत्याशी डा.एस वेणुगोपाल ने हराया। प्रदेश की कुल 48 महिला प्रत्याशियों में से द्रमुक और अन्नाद्रमुक की दो-दो, भाजपा की तीन, कांग्रेस की एक, बसपा की पाँच, अभिनेता विजयकांत नीत डीएमडीके की एक पिरामिड पार्टी ऑफ इंडिया की दो ह्यूमनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया की एक, लोक जनशक्ति पार्टी की, तीन समता पार्टी की एक और राष्ट्रीय समाजवादी पार्टी की एक प्रत्याशी शामिल है। अन्य 26 महिलाओं ने निर्दलीय रह कर चुनाव लड़ा था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi