Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बम हमले में माकपा कार्यकर्ता की मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें मुर्शिदाबाद
बरहमपुर (भाषा) , गुरुवार, 7 मई 2009 (14:48 IST)
मुर्शिदाबाद जिले के एरोआली गाँव में मतदान करके लौट रहा एक माकपा कार्यकर्ता बम हमले में मारा गया।

जिले के पुलिस अधीक्षक बीएल मीणा ने बताया माकपा कार्यकर्ता काशीनाथ मंडल जंगीपुर लोकसभा सीट के तहत आने वाले एरोआली गाँव में मतदान करके जब वापस अपने घर लौट रहा था, उस समय कुछ अज्ञात लोगों ने उस पर बम से हमला किया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

यह घटना खरगाम मतदान केन्द्र की बूथ संख्या 139 से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर हुई। इसी मतदान केन्द्र पर काशीनाथ ने मतदान किया था।

इस बीच पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जंगीपुर सीट के तहत आने वाले रघुनाथगंज इलाके के एक मतदान केन्द्र पर माकपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प में दो कांग्रेस कार्यकर्ता जख्मी हो गए हैं।

उन्होंने बताया कि बांग्लादेश की सीमा से सटे जिले में मतदान कमोबेश शांतिपूर्ण रहा है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi