Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बलात्कारी को मिले मृत्युदंड-स्मृति ईरानी

Advertiesment
हमें फॉलो करें बलात्कार
नई दिल्ली (भाषा) , रविवार, 3 मई 2009 (10:10 IST)
राष्ट्रीय राजधानी में महिला सुरक्षा पर चिंता जताते हुए टीवी अभिनेत्री और भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने कहा कि बलात्कारी को उसके अपराध के लिए मृत्युदंड दिया जाना चाहिए।

स्मृति ने कहा एक बलात्कारी को उसके जघन्य अपराध के लिए मृत्युदंड मिलना चाहिए। विशेष तौर पर जब कि महिला की हत्या कर दी गई हो। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली देश की अपराध राजधानी बन गई है।

नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार विजय गोयल के लिए प्रचार करने यहाँ आईं स्मृति ने कहा कि ऐसे कानून बनाने के प्रयास होने चाहिए, जो महिला के साथ दुराचार करने की कोशिश करने वाले अपराधियों के मन में डर पैदा कर दें।

छोटे पर्दे पर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में दमदार भूमिका निभाकर लोकप्रिय हुईं स्मृति ने कहा कि हमें कठोर कानूनों की जरूरत है। महिलाओं के खिलाफ कई अपराध दर्ज नहीं किए जाते। न्याय होना चाहिए और महिलाओं के साथ दुराचार के बारे में सोचने वाले अपराधियों के मस्तिष्क में डर होना चाहिए।

कांग्रेस पर राजधानी में महिलाओं के संरक्षण में विफल रहने का आरोप लगाते हुए विजय गोयल ने महिला सुरक्षा के लिए अपने एजेंडे के बारे में बताया जिसमें शैक्षणिक संस्थानों के लिए पूरी तरह महिलाओं का निजी सुरक्षा बल, महिलाओं के लिए प्रसाधन सुविधाएँ और उचित स्ट्रीट लाइट व्यवस्था के मुद्दे शामिल हैं।

जब स्मृति ईरानी से पूछा गया कि क्या अपराध बढ़ने के लिए टीवी धारावाहिक भी जिम्मेदार हैं, तो उन्होंने कहा कि बलात्कारी तो बलात्कारी होता है। इसके लिए कोई बहाना नहीं चल सकता और टीवी या मनोरंजन को इसके लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। 80 साल की महिला के साथ भी बलात्कार होता है।

लालकृष्ण आडवाणी और नरेंद्र मोदी में प्रधानमंत्री पद के बेहतर उम्मीदवार के चयन के सवाल पर उन्होंने कहा 2009 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार लालकृष्ण आडवाणी हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi