Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भाजपाइयों की ड्यूटी अब दूसरे राज्यों में!

सुषमा रहेंगी हरियाणा और दिल्ली

Advertiesment
हमें फॉलो करें भाजपा
भोपाल , शनिवार, 2 मई 2009 (10:29 IST)
मिशन लोकसभा फतह में जुटी भाजपा मध्यप्रदेश के वरिष्ठ भाजपाइयों का इस्तेमाल दूसरे राज्यों के चुनावों में भी करेगी।

अनेक नेताओं को उनके नए कार्यक्षेत्रों की ओर रवाना कर दिया गया है। जिनकी ड्यूटी दूसरे राज्यों में लगाई गई है उनमें प्रमुख रूप से प्रदेश की चुनाव प्रभारी सुषमा स्वराज, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और महासचिव थावरचंद गेहलोत के नाम भी हैं।

पार्टी की स्टार प्रचारक सुषमा स्वराज हरियाणा, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश में जाकर प्रचार करेंगी। मुख्यमंत्री और सांसद के रूप में उनका दिल्ली से भी काफी गहरा नाता रहा है। इसलिए भाजपा उनके प्रभाव का इस्तेमाल इन राज्यों में कर रही है। राष्ट्रीय सचिव प्रभात झा को गाजियाबाद भेजा गया है।-नईदुनिया

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi