Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मुन्नाभाई का दर्द!

Advertiesment
हमें फॉलो करें मुंबई धमाका
मुंबई धमाकों के मामले में हथियार कानून के तहत दोषी ठहराए गए और अभी जमानत पर बाहर संजय दत्त ने रविवार को कहा कि जब तक कोई व्यक्ति दोषी नहीं साबित हो जाता वह निर्दोष है।

फिल्मों से राजनीति में आए संजय ने कहा कि जेल में रहने का दर्द कम ही लोग जानते हैं। वे 1993 के मुंबई बम विस्फोट मामले में करीब दो साल तक न्यायिक हिरासत में रह चुके हैं।

हाल ही में सपा के महासचिव नियुक्त किए गए संजय यहाँ एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वे 16 साल के अंतराल के बाद टाडा आरोपों से मुक्त हुए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi