Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राजगढ़ लोकसभा सीट पर रोचक मुकाबला

Advertiesment
हमें फॉलो करें लोकसभा चुनाव
लोकसभा चुनावों के तहत मध्यप्रदेश के जिन 16 संसदीय क्षेत्रों में गुरुवार को मतदान का दूसरा चरण संपन्न होगा, उनमें से राजगढ़ सीट ऐसी है जहाँ काफी रोचक मुकाबला है।

राजगढ़ में चुनावी जंग इसलिए रोचक हो गई है क्योंकि यहाँ पर भाजपा के प्रत्याशी लक्ष्मणसिंह हैं, जो कांग्रेस के महासचिव और मध्यप्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह के छोटे भाई हैं।

लक्ष्मण ने राजगढ़ से पहली बार कांग्रेस के टिकट पर 1994 में एक उपचुनाव जीता था। लेकिन 2004 में हुए लोकसभा चुनाव के कुछ समय पहले वे कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।

इस बार उनके कांग्रेसी प्रतिद्वंदी का नाम नारायणसिंह है। इन चुनावों में लक्ष्मण के बड़े भाई दिग्विजय नारायणसिंह के पक्ष में और अपने भाई के खिलाफ वोट माँग रहे हैं। लक्ष्मणसिंह के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने के फैसले से दिग्विजयसिंह को भी कुछ परेशानी उठानी पड़ी।

मध्यप्रदेश में पिछले साल हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने राजगढ़ में आने वाले आठ में से पाँच विधानसभा क्षेत्रों में जीत हासिल की थी। इसीलिए पार्टी को अबकी बार जीत की बड़ी उम्मीदें हैं।

अपने लम्बे राजनीतिक जीवन में दिग्विजयसिंह केवल एक ही बार 1989 में राजगढ़ से लोकसभा चुनाव हारे थे। तब उन्हें भाजपा के प्यारेलाल खंडेलवाल ने परास्त किया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi