Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राष्ट्रपति का काम हुआ आसान

Advertiesment
हमें फॉलो करें लोकसभा चुनाव
नई दिल्ली (भाषा) , शनिवार, 16 मई 2009 (19:28 IST)
लोकसभा चुनाव की चल रही मतगणना में स्पष्ट तस्वीर उभरने के बाद राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के लिए अब सरकार बनाने के लिए सबसे बड़ी पार्टी या गठजोड़ को आमंत्रित करने का काम आसान हो गया है।

संप्रग ने चुनावी दौड़ में राजग को काफी पीछे छोड़ दिया है। ऐसे में कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन को सरकार बनाने का न्यौता मिलना स्वाभाविक है।

भाजपा ने स्वीकार कर लिया है कि संप्रग उससे आगे है और राजग की ओर से सरकार बनाने का दावा पेश करने की बात अब गुजरी बात हो गई है। ऐसे में राष्ट्रपति का काम आसान हो गया है।

भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने पार्टी की हार को स्वीकार करते हुए कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता आपस में मिलकर उन कारणों का विश्लेषण करेंगे जिनकी वजह से उसे आज यह दिन देखना पडा। इसके लिए पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक शाम को बुलायी गई है।

कांग्रेस प्रवक्ता जनार्दन द्विवेद्वी ने ऐलान किया कि मनमोहन सिंह अब प्रधानमंत्री बनेंगे। जवाहरलाल नेहरू के बाद वह ऐसे पहले व्यक्ति होंगे जो पाँच साल का सफल कार्यकाल पूरा करने के बाद फिर से देश की कमान सँभालेंगे।

राष्ट्रपति भवन के एक अधिकारी के मुताबिक प्रतिभा पाटिल सरकार गठन के बारे में सलाह मशविरे के लिए पूर्व एटार्नी जनरल अशोक देसाई से मुलाकात करेंगी। अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रपति कानूनी विशेषज्ञों के साथ मशविरे की प्रक्रिया को संभवत: लंबा नहीं खींचेंगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi