Lok Sabha General 2009 %e0%a4%85%e0%a4%aa%e0%a4%a8%e0%a4%be %e0%a4%85%e0%a4%aa%e0%a4%a8%e0%a4%be %e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%97 109031500133_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अपना अपना राग

Advertiesment
लोकसभा चुनाव उत्तराखंड देहरादून राजनीति कांग्रेस भाजपा
देहरादून से महेश पाण्डे
केंद्र में सत्तारूढ़ होने के कारण कांग्रेस पर उत्तराखंड के लिए किए गए चुनावी वादों का हिसाब देने का दबाव है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल आर्य का कहना है कि केंद्र सरकार ने राज्य के लिए किए अपने वादों को हमेशा पूरा किया है। उनका कहना है कि राज्य के विकास के लिए केंद्र ने राज्य में भाजपा सरकार होने के बावजूद कोई कसर नहीं छोड़ी।

राज्य के सभी जिलों में रोजगार गारंटी योजना शुरू करने और इसके तहत गरीबों को रोजगार मुहैया कराया। वह इसे यूपीए सरकार की उपलब्धि मानते हैं। राज्य में उद्योगों के बढ़ते जाल का श्रेय भी कांग्रेस को देते हुए श्री आर्य का कहना है कि राज्य की भाजपा सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद सिडकुल विकास का प्रदेश में एक पर्याय बना तो यह कांग्रेस का ही सपना था।

भाजपा नेता कांग्रेस के चुनावी वादों को एक धोखा बताते हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नैनीताल-उधमसिंहनगर लोकसभा सीट के लोकसभा प्रत्याशी बची सिंह रावत का कहना है कि केंद्र की यूपीए सरकार ने राज्य के विकास में रोड़े अटकाए हैं। श्री रावत के अनुसार कांग्रेस न तो राज्य के लिए नई ट्रेनें शुरू कर सकी और न ही यहां केंद्रीय योजनाओं का समुचित लाभ मिल सका।

कांग्रेस नेता एवं पूर्व पार्टी अध्यक्ष रहे हरीश रावत का कहना है कि कांग्रेस ने राज्य के दलितों, अल्पसंख्यकों, गरीबों और बेरोजगारों समेत युवाओं के कल्याण के लिए भी कई योजनाएं बनाकर उसे लागू किया है। कांग्रेस का आरोप है कि दलित बस्तियों के लिए मिला स्पेशल कम्पोनेंट प्लान का पैसा भाजपा सरकार ने अन्यत्र स्थानान्तरित कर दलित बस्तियों के प्रति अपनी उपेक्षा प्रदर्शित कर दी।

उधर, भाजपा के महामंत्री अजय भट्ट का कहना है कि भाजपा ने चुनावों में किए वादों को पूरा करने में जो तेजी दिखाई उसकी तारीफ होनी चाहिए। उनके अनुसार भाजपा ने केंद्र के असहयोग के बावजूद राज्य की कमान संभालने के दो साल के भीतर महिलाओं के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर पचास फीसदी आरक्षण कर उनको शासन की नीतियों को लागू करने का मंच प्रदान किया। पूर्व सैनिकों के कल्याणार्थ दर्जनों योजनाएं शुरू की।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi