Publish Date: Wed, 29 Apr 2009 (11:07 IST)
Updated Date: Wed, 29 Apr 2009 (10:52 IST)
विकलांगों और वृद्ध मतदाताओं को अब लंबी कतार में लगकर वोट डालने के लिए अपनी बारी का इंतजार नहीं करना होगा। आयोग उनके लिए अलग कतार की कोशिश कर रहा है। उम्मीद है कि मतदान के चौथे चरण में आयोग की यह व्यवस्था देशभर में लागू होगी।
व्यवस्था आम लोगों की सलाह और विकलांगों के लिए काम करने वाली संस्थाओं के अनुरोध पर लागू की जा रही है। इससे पहले आयोग ने विकलांग मतदाताओं के लिए सभी केंद्रों पर रैंप बनाने के आदेश दिए हैं।
सूत्रों का कहना है कि अलग कतार की व्यवस्था हो चुकी हैं। अंतिम मुहर लगना बाकी है।