Publish Date: Sat, 23 May 2009 (17:37 IST)
Updated Date: Sat, 23 May 2009 (17:36 IST)
मृदुभाषी और सुर्खियों से परे रहने वाले केरल के सांसद एके एंटनी उन चंद लोगों में हैं, जिनकी केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह निश्चित थी। उन्हें एक बार फिर रक्षामंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है।
मिस्टर क्लीन कहे जाने वाले 68 वर्षीय एंटनी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी के सबसे भरोसेमंद लोगों में से एक हैं।
केरल के पूर्व मुख्यमंत्री एंटनी कांग्रेस की अनुशासन समिति के अध्यक्ष भी हैं। चुनाव से पहले उन्होंने संगठन के लिए बाकायदा एक सूची तैयार की थी, जिसमें इस बात का उल्लेख था कि क्या करना है और क्या नहीं करना है।-भाषा
About Writer
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।....
और पढ़ें