Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'कांग्रेस-भाजपा को हराएगा तीसरा मोर्चा'

Advertiesment
हमें फॉलो करें माकपा महासचिव प्रकाश करात
भुवनेश्वर (भाषा) , शनिवार, 9 मई 2009 (10:05 IST)
माकपा महासचिव प्रकाश करात ने शुक्रवार को उड़ीसा के मुख्यमंत्री एवं बीजद प्रमुख नवीन पटनायक से मुलाकात की और भरोसा जताया कि तीसरा मोर्चा लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा को हरा देगा।

पटनायक से मुलाकात के बाद करात ने कहा कि उनका मोर्चा कांग्रेस और भाजपा को परास्त कर रहा है और बीजद भी इससे इत्तेफाक रखता है। पटनायक ने कहा कि उनकी पार्टी केन्द्र में न तो कांग्रेस नीत और न ही भाजपा नीत किसी सरकार का समर्थन करेगी।

मुख्यमंत्री से जब पूछा गया कि क्या उनकी पार्टी तीसरे मोर्चे की सरकार के लिए कांग्रेस से बाहर से समर्थन लेने के लिए तैयार है तो उन्होंने कहा चुनाव परिणाम के लिए अब बस कुछ दिन बचे हैं। सवाल समय से पहले किया जा रहा है। मैं दोहराता हूँ कि हम कांग्रेस या भाजपा के नेतृत्व वाली किसी सरकार की हिमायत नहीं करेंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi