गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने दावा किया कि वर्ष 2012 तक उनका राज्य शेष भारत को बिजली देने में सक्षम होगा।
मोदी ने मध्य मुंबई के घाटकोपर में भाजपा की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जहाँ देश नीचे की ओर जा रहा है, गुजरात उत्थान की ओर है।
उन्होंने दावा किया कि बिना किसी अतिरिक्त कर के गुजरात में राजस्व की स्थिति सरप्लस है। गुजरात का सूत्र सीधा-सा है, यहाँ जनता ने कांग्रेस शासन को खत्म किया और भाजपा को लाए।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के इस बयान पर कि उनके लिए सबसे कठिन क्षण (विपक्षी दलों की ओर से) भारत-अमेरिका असैन्य परमाणु करार पर हमला बोलना था, मोदी ने कहा जब मुंबई में धमाकों में 200 लोगों की मौत हो गई, क्या तब प्रधानमंत्री को पीड़ा नहीं हुई।
मोदी ने 26/11 के दौरान सरकार की प्रतिक्रिया की भी निंदा की।