Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गोगोई को कांग्रेस की जीत का भरोसा

Advertiesment
हमें फॉलो करें असम
, गुरुवार, 23 अप्रैल 2009 (12:17 IST)
असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने कहा है कि उन्हें अपने कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों के बल पर यह उम्मीद है कि राज्य में 2004 में कांग्रेस द्वारा जीती गई नौ सीटों में जरूर वृद्धि होगी।

आज के चुनाव में जोरहाट क्षेत्र से अपना वोट देने के बाद गोगोई ने कहा कि राज्य में इतना ज्यादा विकास इससे पहले कभी नहीं हुआ था। इस विकास कार्य के आधार पर उन्हें इस चुनाव में पिछली बार से ज्यादा सीटें मिलने की उम्मीद है।

गोगोई ने देवी चरणसिंह हाईस्कूल में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस सीट पर केन्द्रीय मंत्री बीके हांडिक दोबारा चुनाव मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। वहीं चाय उद्योग के नेता कामाख्या प्रसाद ताशा भाजपा से और भाकपा से ध्रुपद बारगोहेन समेत पाँच और प्रत्याशी मैदान में हैं।

राज्य की 11 लोकसभा सीटों पर हो रहे मतदान में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। यहाँ की अन्य तीन सीटों पर पहले चरण में मतदान हुआ था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi