Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्रियंका गाँधी ने वोट डाला

लोगों से भी वोट डालने की अपील

Advertiesment
हमें फॉलो करें प्रियंका गाँधी
नई दिल्ली (भाषा) , गुरुवार, 7 मई 2009 (10:16 IST)
प्रियंका गाँधी वढेरा ने 15वीं लोकसभा के लिए दिल्ली में आज हो रहे मतदान में अपना वोट डाला। अपने पति राबर्ट वढेरा के साथ प्रियंका ने लोदी इस्टेट के विद्याभवन महाविद्यालय में मत डाला। यह मतदान केंद्र उनके 35 लोदी इस्टेट आवास से 20 मीटर की दूरी पर है।

नीले रंग का टॉप और काले रंग की जींस पहने प्रियंका करीब सात बजकर 10 मिनट पर मतदान केंद्र पर आईं और अपना वोट डाला।

यह पूछने पर कि क्या कांग्रेस राजधानी में सभी सातों सीटों पर जीत हासिल करेगी, प्रियंका ने कहा मुझे पूरा विश्वास है।

वोट डालने का संदेश : उन्होंने मतदाताओं को संदेश दिया कि वे बाहर निकलें और ऐसी पार्टी और प्रधानमंत्री के लिए मतदान करें, जिसने देश के विकास के लिए काम किया है। प्रियंका ने उम्मीद जताई कि कांग्रेस की संख्या पूरे देश में बढ़ेगी। अपने भाई और कांग्रेस महासचिव राहुल गाँधी द्वारा पार्टी के लिए सहयोगियों की संख्या में बढ़ोतरी की संभावना पर उन्होंने कहा देखते हैं 16 मई के बाद क्या होता है।

तय समय पर मतदान : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी ने आज सुबह अपने निर्धारित समय के अनुसार ठीक साढ़े नौ बजे निर्माण भवन के मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। सोनिया गाँधी के साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और नई दिल्ली संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अजय माकन भी वोट डालने पहुँचे थे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi