Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भाजपा का यशोगान कर रहे हैं राज

Advertiesment
हमें फॉलो करें मनसे प्रमुख राज ठाकरे
पुणे (भाषा) , मंगलवार, 5 मई 2009 (17:03 IST)
मनसे प्रमुख राज ठाकरे के नरेंद्र मोदी और प्रदेश भाजपा नेताओं की प्रशंसा करने से प्रदेश में राजनीतिक समीकरणों के अलग मोड़ लेने की अटकलों को हवा देना शुरू कर दिया है। हालाँकि भाजपा ने शिवसेना के साथ अपने संबंधों को मजबूत करार देते हुए इन अटकलों पर विराम लगाने की कोशिश की है।

ठाकरे ने रविवार को निगदी में 'महाराष्ट्र ऑफ माय ड्रीम्स' पर बोलते हुए गुजरात के विकास में मोदी के योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा था कि देश को उनके जैसा प्रधानमंत्री चाहिए। इसके पहले राज भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नितिन गडकरी की भी प्रशंसा में कह चुके हैं कि वे प्रदेश को विकास के नए रास्ते पर ले जा सकते हैं।

वहीं गडकरी ने उनकी टिप्पणियों पर मंगलवार एक मराठी टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा कि भाजपा का शिवसेना के साथ गठबंधन मजबूत है। उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल नहीं हूँ। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि प्रदेश में भाजपा-शिवसेना के बहुमत में आने पर इस मुद्दे पर शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे और भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी निर्णय करेंगे।

राज के बयानों को उन राजनीतिक परिस्थितियों के मद्देनजर अलग नजरिए से देखा जा रहा है, जो लोकसभा चुनावों में सीटों के बँटवारे पर भाजपा-शिवसेना गठबंधन के बीच खड़ी हुई थीं। इस मुद्दे को लेकर दोनों के बीच शाब्दिक लड़ाई ने इन अटकलों को भी जन्म दिया था कि शिवसेना अब राकांपा का हाथ थाम सकती है। इसके बाद मराठी प्रधानमंत्री के मुद्दे पर शरद पवार के नाम के समर्थन पर भी शिवसेना और भाजपा के बीच कड़वाहट पैदा हुई थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi