Publish Date: Sat, 02 May 2009 (19:57 IST)
Updated Date: Sat, 02 May 2009 (19:57 IST)
प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह ने भाजपा और शिरोमणि अकाली दल पर प्रदेश में किसानों के हितों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए शनिवार को कहा कि राजग के सत्ता में रहने के दौरान दोनों सहयोगी किसानों की दुर्दशा पर मूक दर्शक बने रहे।
कांग्रेस की चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा ति केंद्र में राजग के सत्ता में रहने के दौरान सहयोगी रहे भाजपा और शिरोमणि अकाली दल किसानों की बुरी अवस्था को चुपचाप देखते रहे, लेकिन कांग्रेस के आने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी ने किसानों के हित के लिए गेहूँ और चावल दोनों की न्यूनतम समर्थन मूल्य को बढ़ाया।
संप्रग सरकार को किसानों का हितैषी बताते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने गेहूँ के न्यूनतम समर्थन मूल्य को 630 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 1080 रुपए प्रति क्विंटल और चावल की राशि को 590 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 930 रुपए प्रति क्विंटल किया।
भाजपा और शिअद पर किसानों की स्थिति में सुधार न करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि संप्रग सरकार की कल्याणकारी नीतियों का मुख्य उद्देश्य किसानों के हित में काम करना रहा है।
About Writer
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।....
और पढ़ें