निर्दलीय विधायक रघुराजप्रतापसिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ शनिवार रात निषेधाज्ञा उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराया गया।
बगराही थाने के थानाध्यक्ष टीडी तिवारी ने बताया कि राजा भैया कल कौशांबी संसदीय क्षेत्र में निषेधाज्ञा का उल्लंघन करते हुए रोड शो कर रहे थे। इस पर कुंडा के उपजिलाधिकारी ने उनके खिलाफ निषेधाज्ञा उल्लंघन का मामला दर्ज कराया।