sawan somwar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आपके सपनों का राजकुमार 2

कैसे हैं आपके 'वो'

Advertiesment
हमें फॉलो करें सपनों का राजकुमार
ND
हर पुरुष दूसरे से अलग होता है और हर युवती की इस मामले में पसंद जुदा होती है। किसी को सपने देखने वाले लड़के अच्छे लगते हैं तो किसी को विनम्रता से सबका दिल जीतने वाले...। कोई माचोमैन स्टाइल पर दिल हार बैठती है तो किसी की निगाहों में मिस्टर परफेक्शनिस्ट बस जाते हैं। आइए, जानते हैं इनमें से कुछ प्रमुख श्रेणियों के पुरुषों और उनके मनोविज्ञान को।

हम तो हैं जी अनाड़ी
webdunia
ND
न... न... गलतफहमी मत पालिए, ये सज्जन दिखावे और मौज-मस्ती के मामले में अनाड़ी हैं। ये खुद को प्रदर्शित करने का भाव नहीं रखते इसलिए अक्सर लोग इन्हें नजरअंदाज कर जाते हैं लेकिन इनकी यही खूबी किसी-किसी को भा जाती है। असल में कम बोलने और खुद में खोए रहने के कारण इनके आस-पास का रहस्यमय वातावरण लोगों को आकर्षित करता है।

ये किसी भी विषय पर अच्छी पकड़ रख सकते हैं। खासतौर पर तकनीक और गणित। और उस विषय पर अपनी आत्मविश्वासी तथा मजेदार बातचीत से किसी को भी चित कर सकते हैं। इन्हें किताबें पसंद हैं। ये चीजों को गहराई से देखना पसंद करते हैं। लेकिन हाँ, इनसे आप जन्मदिन, शादी की सालगिरह, पहली डेट की जगह आदि याद रखने की उम्मीद मत कीजिएगा। एक बात और... खाने पर बाहर जाने या पार्टी, डिस्को आदि चीजों को ये वेस्ट ऑफ टाइम मानते हैं।

तो अगर आप मौज-मस्ती वाला पार्टनर चाह रही हैं... जो इमोशनल भी हो... तो इनके लिए न सोचें।

सबके चहेते
webdunia
ND
इनके बारे में क्या कहें, ये तो घर की दादी से लेकर बच्चों तक का दिल लुभाने में सिद्धहस्त होते हैं। समस्याओं को चतुराई से चुटकी में सुलझाना, आत्मविश्वास से बातचीत करना, धैर्य से काम लेना आदि इनकी खूबी होती है। उस पर इनका व्यक्तित्व भी जादूभरा होता है। भरी सभा में कोई सड़ा-सा जोक भी अदा से सुनाकर ये सबको अपना बना लेते हैं।

ये जिसके भी साथ रहेंगे उसे यह महसूस करवा देंगे कि वे दुनिया में सबसे खास हैं। वैसे शादी में इनकी खास रुचि नहीं होती लेकिन अगर महिलाएँ उन्हें लाइफ पार्टनर के रूप में न देखें, तो भी इन्हें बुरा लग जाता है। वैसे ये लंबी रिलेशनशिप्स में विश्वास रखते हैं।

इनसे बचकर रहिए अगर आप भावुक तथा संवेदनशील हैं और घर में आराम से बैठकर जिंदगी बिताना चाहती हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi