Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लव-मंत्र : चुंबन कैसे-कैसे

मीठे स्पर्श का अहसास कराता है चुंबन

Advertiesment
हमें फॉलो करें प्यार
FILE

प्रेम की अभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम है चुंबन। इसके द्वारा आप अपने साथी पर अपना समस्त प्रेम न्यौछावर कर देते हैं। यही वो जरिया है, जो आपको अपने साथी के मीठे से स्पर्श का अहसास कराता है।

विभिन्न स्थानों पर चुंबन जहां अपना अलग गूढ़ अर्थ लिए होता है, वहीं चुंबन के कई ऐसे तरीके हैं, जो आपके इजहारे-मोहब्बत में इजाफा करेंगे। और फिर वैसे भी यदि कोई काम सही तरीके से किया जाए तो उसकी बात ही अलग होती है, तो आइए इन्हीं तरीकों के बारे में बात करते हैं :-

गालों पर चुंबन - गालों पर चुंबन को यूं तो दोस्ती का प्रतीक माना जाता है लेकिन इसके लिए भी खासी तैयारी की जरूरत होती है।

सबसे पहले अपने हाथ उनके कंधों पर रखकर उन्हें अपनी तरफ खींचें फिर उनके गालों को चूमें। इस बात का ध्यान रखें कि इस चुंबन से आप दर्शाते हैं कि आप उन्हें कितना पसंद करते हैं, इसलिए इसे आप जितना अच्छे ढंग से कर सकें करें।

बटरफ्लाय किस - जब आप भरी महफिल में अपने साथी को चूमना चाहते हैं तो चूमने का यह तरीका आपकी काफी मदद कर सकता है। इसके लिए सबसे पहले आप अपने साथी की ओर लगातार देखें, जब तक उसका ध्यान आपकी ओर न पहुंच जाए। इसके बाद अपनी पलकें बार-बार झपकाएं।

यदि आप इसे ठीक से करते हैं तो आपकी महबूबा आपके इशारे को आसानी से समझ जाएंगी।

फ्रेंच किस - अपनी रोमांटिक भावना को प्रिय तक पहुंचाने का सबसे महत्वपूर्ण तरीका। इस प्रकार का चुंबन आत्मीय चुंबन कहलाता है। इस प्रकार का चुंबन लेने के लिए अपनी उनको नजदीक लाकर अपनी और उनकी जीभ को टकराया जाता है।

webdunia
FILE
दरअसल इसमें जीभ ही महत्वपूर्ण रहती है। उत्तेजना को बढ़ाने वाले इस चुंबन को अधिकतर लोग अपनाते हैं और सही तरीके से अंजाम देते हैं।

एस्किमो किस - चूमने का यह तरीका कुछ हटकर है, जो आपको प्रेम के साथ-साथ थोड़ा मजा भी दिलाएगा।

इसके लिए अपने साथी के चेहरे को हाथों में लेकर नाक को आपस में धीमे-धीमे स्पर्श करें। याद रखें ये क्रिया इतनी धीमे से होनी चाहिए कि इसके माध्यम से होने वाली अनुभूति आप महसूस कर सकें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi