Love Advices %e0%a4%9c%e0%a4%ac %e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%8f%e0%a4%81 %e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a4%b0 %e0%a4%aa%e0%a4%b0 107082500024_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जब जाएँ डिनर पर...

Advertiesment
रेस्टोरेन्ट प्रेमी प्रेमिकाओं
NDND
खाने के दीवाने सभी होते हैं। कोई मीठा पसंद करता है, कोई नमकीन तो कोई खट्टा। और ये खाना खासतौर से प्रेमी-प्रेमिकाओं के लिए तो जैसे वरदान है। आशय है कि प्यार करने ऐसी जगहों पर मिलना पसंद करते हैं जहाँ केवल सूकून भरा साथ हो और इसके लिए रेस्टोरेन्ट से बेहतर जगह और क्या हो सकती है। जहाँ वे घंटों एक-दूसरे से प्यार भरी बातें भी करते हैं और उनके पास खाने का बहाना तो होता ही है। वे बेफ्रिक होकर खाते भी हैं और आँखों ही आँखों में सारी बातें भी कह डालते हैं। अगर आप भी अपने साथी को डिनर पर ले जाना चाह रहे हैं तो इन बातों का ध्यान जरूर रखें तो आपका प्यार और भी स्वादिष्ट हो जाएगा-

* होटल या रेस्टोरेन्ट में जाने पर अपने साथी की पसंद का खाना मँगवाएँ। उनकी प्लेट में खाना आप खुद ही परोसें।

* उन्हें प्यार से अपने हाथों से भी खिलाएँ इससे प्यार और भी घनिष्ठ हो जाता है।

* अपने साथ कोई प्यारा सा तोहफा ले जाएँ और खाने की टेबल पर वह तोहफा देकर उनकी खुशी दुगुनी कर दें।

* खाने के दौरान उनकी तारीफ करना न भूलें कि वह आज कितनी खूबसूरत दिख रही है या फिर उसने जो कपड़े पहनें हैं बहुत जँच रहे हैं। ऐसी बातों से उन्हें खास होने का एहसास होता है।

* अगर हो सके तो कोई रोमांटिक सा गाना गाएँ जो आपके साथी को भी पसंद हो।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi





Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi