Love Advices %e0%a4%a1%e0%a5%87%e0%a4%9f%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%97 %e0%a4%9f%e0%a4%bf%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b8 107051100058_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

डेटिंग टिप्स

Advertiesment
डेटिंग टिप्स
बातों-बातों में बढ़ी बात जब प्यार की हद तक पहुंच जाती है तो इस बात के कोई मायने नहीं रह जाते कि आप कैसे दिखाई देते हैं? लेकिन चाहे कुछ भी कहें ये बात तो आपको माननी ही पड़ेगी कि यदि आप अव्यवस्थित हैं तो आपको स्वयं कुछ अजीब सा महसूस होगा और ऐसे में आपका ध्यान अपने प्रिय से बातें करने में कम और अपने को व्यवस्थित करने पर ज्यादा होगा। क्या कहते हैं आप इस बारे में...?

देखिए चाहे जो भी हो आखिर आप भी तो यही चाहते हैं ना कि आपकी डेट हो हर बार कुछ अलग, जो भर दे आपकी तन्हाइयों को सुनहरी यादों से... फिर जब याद आएंगे आपको ये सुनहरे पल तो गुदगुदाएगा आपका दिल और आपके इश्क का ग्राफ दिनोंदिन ऊपर की तरफ ही बढ़ता जाएगा। आइए गौर करते हैं कुछ ऐसी ही टिप्स पर...

डेट पर जाने से पहले सबसे पहली बात ध्यान में रखें कि आप ज्यादा थके हुए न हों। इससे बचने के लिए भरपूर नींद लें। यदि कहीं लांग ड्राइव पर जा रहे हैं तो पूरी तरह से पैक होकर जाएं। ध्यान रखें कि ज्यादा लंबी दूरी तक ड्राइव न करना पड़े नहीं तो आप थक जाएंगे।

जहां तक हो सके कपड़ों के चयन में सावधानी बरतें। ऐसा कुछ न पहनें जिससे आपको परेशानी हो, न ही ऐसा कुछ पहनें जिससे आपको शर्मिदगी उठानी पड़े। साथ ही कपड़ों के रंग का चयन करते समय ये ध्यान रखें कि आपके पार्टनर को कौनसा रंग पसंद है। निश्चित ही ये बहुत छोटी सी बात है लेकिन इसे आप खुद ही महसूस करेंगे, जब उनका पसंदीदा रंग पहनकर उनसे मिलेंगे।

डेटिंग के लिए स्थान का विशेष ध्यान रखें। किसी भी ऐसी जगह पर डेट के लिए न जाएं जो वीरान हो और न ही किसी ऐसे सार्वजनिक स्थल का चयन करें, जहां परिवार के लोग आते हों क्योंकि इससे बार-बार उनकी नजरें तो आपको भेदेंगी ही आप भी उनकी उपस्थिति के कारण बातचीत में व्यवधान पाएंगे।

इसके साथ ही समय और दिन का भी ध्यान रखें। यदि आप रविवार या किसी छुट्टी वाले दिन कहीं जाने का प्रोग्राम बना रहे हैं तो किसी ऐसी जगह का चुनाव करें, जहां ज्यादा भीड़भाड़ न हो और यदि किसी और दिन डेटिंग करना चाह रहे हैं तो समय का ध्यान जरूर रखें।

आपस में बातचीत करते समय अपनी आवाज को कंट्रोल में रखें। जोश में आकर जोर-जोर से न बोलने लगें और न ही इतना धीमे बात करें कि आपके पार्टनर को ही सुनाई न दे।

देखिए ये सही है कि आप उनसे मिलने के लिए बहुत बेताब हैं और उन्हें प्रभावित करने के लिए काफी अच्छे से तैयार भी हो रही हैं लेकिन इस बात को न भूलें कि उनके अलावा भी कई सारी नजरें आपको देखेंगी। इसलिए अपने मेकअप पर ध्यान दें। भड़कीला मेकअप उन्हें भी पसंद नहीं होगा।

बातें, बातें और बातें... यही तो उद्देश्य है आपकी डेट का। लेकिन ऐसा नहीं हो कि आपमें से कोई एक अपनी कहता रहे और दूसरा सुनता रहे। दोनों के पास ढेरों बातें होंगी एक-दूसरे को बताने के लिए। इसलिए उन्हें भी कुछ कहने दें।

उपहार वो जरिया हैं जिनसे आप अपने प्यार को और भी अच्छी तरह से जता सकते हैं लेकिन ये जरूरी नहीं कि हर बार उपहार दिया जाए। आपके बीच कुछ बातें ऐसी हो सकती हैं, जो अपने आप में किसी उपहार से कम न हों। लीजिए जनाब, ये तो कुछ टिप्स हमने आपको दे दीं हैं या यूं कहें कि याद दिला दी हैं, अब इन्हें अपनाएंगे तो आप ही ना। इसलिए देर न करें और जल्दी से फोन घुमाकर डेट फिक्स कर लें...।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi