Love Advices %e0%a4%a1%e0%a5%87%e0%a4%9f%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%97 %e0%a4%b8%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%88 %e0%a4%95%e0%a5%87 %e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6 109102700036_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

डेटिंग...सगाई के बाद

Advertiesment
रोमांस
WD
WD
वेबद‍ुनिया फीचर डेस्क

चलिए, लंबे समय से चले प्यार पर आखिर सगाई की मुहर लग ही गई। लेकिन शादी होने में अभी समय है और डेटिंग करने के लिए काफी समय है। प्यार की डेटिंग अलग होती है लेकिन सगाई होते ही इस डेटिंग में कुछ अलग बात आ जाती है। इस संदर्भ में मंगेतर की आशाएँ बढ़ जाती हैं। लेकिन सगाई के बाद जब भी डेट पर जाएँ तो कुछ बातें अवश्य ध्यान में रखें-

- मंगेतर के बुलाने पर एकदम से तैयार न हो जाएँ।

- घर में किसी बड़े व्यक्ति को अवश्य बता कर जाएँ कि आप कहाँ जा रही हैं।

- ब्लाइंड डेटिंग पर न जाएँ।

- किसी अनजान और सुनसान जगह पर जाने से बचें।

- अँधेरा होने तक घर जरूर लौट आएँ।

- गाड़ी में बैठें तो शीशे कभी पूरे न चढ़ाएँ।

- पारदर्शी, भड़काऊ या तंग वस्त्रों का प्रयोग न करें।

- डिस्को व क्लब में रात को दर तक न रुकें और पब की ओर तो कदापि रुख न करें।

- अपने अन्य युवक मित्रों से परिचय को ज्यादा उतावली होने का प्रयास न करें।

- मंगेतर की फिजीकल रिलेशनशिप के लिए कभी हाँ न करें और हँसी-मजाक सीमा में रहकर करें।

- अश्लील भाषा या अश्लीलता पर न उतरें।

डेटिंग के लिए निकल ही पड़ी हैं तो आपको इन बातों का ध्यान रखना चाहिए-

- किसी अच्छे से पार्क या रेस्तरां में बैठें।

- दिन के वक्त मिलना ज्यादाठीक रहता है।

- शिष्टता बनाए रखें चाहे मंगेतर कितना भी उतावला हो।

- आपका चरित्र बनाए रखना आपके हाथ में हैं, इसलिए अपनी दृढ़ता बनाए रखें।

- रीतिरिवाजों को सम्मानजनक शब्दों में परिभाषित करें।

- आपसी समझदारी की बातें करें।

- सेक्स जैसे मामलों में कुछ अनभिज्ञता दिखाएँ।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi