आपका आने वाला साल कैसा रहेगा इसके ज्योतिषीय आकलन की भी शुरुआत हो चुकी है। यहाँ पेश है युवाओं की लव लाइफ के लिए नया साल उनकी राशि के मुताबिक कैसा रहेगा?
मेष (21 मार्च-20 अप्रैल)
आप प्यार में पहल करने वाले हैं। आउटडोर्स या तारों की छाँव में प्रेम करने में आपको ज्यादा आनंद आता है। जब आपसे किसी काम को कहा जाता है तो आप अपनी ताकत का प्रदर्शन करने के लिए उसे खुशी-खुशी करते हैं।
आपको अपनी तारीफ सुनने के बाद जोश आ जाता है यानी आपको अपनी ईगो की संतुष्टि चाहिए। कोई आप पर हावी होना चाहता है तो आप फौरन उससे किनारा कर लेते हैं। आपको मई के मध्य में अच्छे गुणों वाला साथी मिल सकता है। अक्टूबर में आप अपने साथी के साथ कहीं इश्क यात्रा की योजना बनाएँ।
मुहब्बत के खास दिन : 24 जनवरी, 12 मई और 13 अक्टूबर
वृषभ (21 अप्रैल-21 मई)
आप जिससे भी जुड़ते हैं, जिस्मानी व भावनात्मक स्तर पर जुड़ना पसंद करते हैं। आप अपने पार्टनर को हमेशा संतुष्ट रखते हैं। जो भी आपको अच्छा खाना खिला देगा, उससे आपकी हमदर्दी हो जाएगी।
आपको पसंद नहीं है : आपके लिए यह बर्दाश्त के बाहर है कि आपका साथी आपसे बेवफाई करे या आपको धोखा दे। एक बार कोई आपको धोखा दे दे तो आप उसे कभी माफ नहीं करते। जून में किसी दूरदराज वाले व्यक्ति से आपका प्रेम संभावित है। इस व्यक्ति से आपका प्रेम अक्टूबर 2008 में परवान चढ़ेगा। अपनी वास्तविक भावनाओं को उजागर कर दें। इसके लिए सही समय अप्रैल है। बसंत ऋतु में आपका मूड क्रिएटिव होगा इसलिए कुछ लिखने के बारे में सोचें।
मुहब्बत के खास दिन : 26 फरवरी, 7 जून, 1 नवंबर
मिथुन (22 मई-22 जून)
आप सपनों और कल्पनाओं को सच करने का प्रयास करते हैं। आप हर समय ऊर्जा से लबालब भरे रहते हैं। आप सुंदर व दिमागदार व्यक्तियों से प्रभावित होते हैं। जो भी करंट अफेयर्स पर विवेकपूर्ण बातें कर सके वह आपको आकर्षित करता है। आप किसी के साथ 24×7 नहीं कर सकते और अपने लिए अलग से भी समय चाहते हैं।
आप जिसका इंतजार कर रहे हैं, उससे आपकी मुलाकात मई में संभावित है। सितंबर में उनसे संबंध और गहरे हो जाएँगे लेकिन ज्यादा न चल सकेंगे। अप्रैल तक आपके संबंधों में कड़वाहट प्रवेश कर सकती है। केंद्रीय भूमिका में रहने का प्रयास करें। पूर्व में जिस चीज के लिए आपने मेहनत की थी उसका श्रेय आपका साथी ले गया। आपका स्वभाव चीजों को बिगाड़ने का है, इस पर नियंत्रण रखें तो वर्षांत तक यानी दिसंबर में आप अपने मालिक खुद ही बन जाएँगे।
मुहब्बत के खास दिन : 8 मार्च, 22 मई, 6 दिसंबर
कर्क (23 जून-22 जुलाई)
आप रोमांटिक डिनर पर जाना पसंद करते हैं। अच्छे रेस्तराँओं में। आप हमेशा अपने साथी को संतुष्ट करना चाहते हैं। आप भावुक हैं इसलिए छोटी-छोटी बातों जैसे कोई रोमांटिक कार्ड से ही आपका दिल प्यार की अंगड़ाइयाँ लेने लगता है।
आप कुछ ऐसा करना पसंद करते हैं, जिसमें थोड़ा-सा रिस्क भी शामिल है। आप इतने भावुक हैं कि अगर कोई आपकी भावनाओं को जरा सा भी ठेस पहुँचा दे तो आप अपनी खोल में समा जाते हैं। मई में नया शख्स मिल सकता है, जिससे फौरन ही तालमेल बैठ जाएगा।
आप इन बातों पर ध्यान दें : आप प्राकृतिक तौर पर दयालु हैं इसलिए लोग आपका लाभ उठा सकते हैं। अपने मूल्यों और आत्मसम्मान के लिए जमकर खड़े हो जाएँ, इससे आपके आत्मविश्वास में इजाफा होगा।
खास दिन : 12 फरवरी, 14 मई, 10 सितंबर
सिंह (23 जुलाई-22 अगस्त)
आपको अपनी तारीफ पसंद है। आपमें जबर्दस्त ऊर्जा है, जिससे आपका साथी आपसे थोड़ी देर के लिए भी अलग होना पसंद नहीं करता। आपके लिए लुक्स और अपीयरेंस महत्वपूर्ण है। जो भी सुंदर और वेल ड्रेस्ड होगा, वह आपको आकर्षित करेगा।
आप चाहेंगे कि आपको अच्छी जगह पर आमंत्रित किया जाए और ग्लैमरस पृष्ठभूमि में रोमांटिक बातें की जाएँ। आप अपने साथी के जीवन में सूरज सी केंद्रीय भूमिका चाहते हैं। आप यह नहीं चाहते कि आपका साथी आपके अलावा किसी और को देखे भी।
मार्च में आपकी किसी से मुलाकात होगी लेकिन उससे संबंध अस्थायी ही रहेंगे। आपको अपनी पसंद का साथी जुलाई के मध्य में मिल सकता है। शानदार बनने का प्रयास करें। आपको जबर्दस्त बर्थडे गिफ्ट अपने माता-पिता से या बोनस कंपनी की तरफ से मिल सकता है।
खास दिन : 31 मार्च, 13 जुलाई, 23 अक्टूबर
कन्या (23 अगस्त-23 सितंबर)
आपको ज्यादा बात करना पसंद नहीं है लेकिन स्पर्श के प्रति आप बेहद संवेदनशील हैं। आपको सक्रियता पसंद है। आपका दिल एक्टिव होकर ही जीता जा सकता है। आप खामोश और विचारों में गुम रहने वाली तबीयत के मालिक हैं।
लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि आपमें प्रेरणा की कमी है। इसलिए आपको वह व्यक्ति पसंद नहीं है जो आलसी हो और जो आपके सपनों के साकार होने में रुकावट बन जाए। जुलाई के मध्य में आपकी मुलाकात ऐसे शख्स से संभावित है, जो गर्मियों में आपके जीवन में रोमांस की बरसात कर देगा।
आपके नए साल की शुरुआत ठंडेपन के साथ होगी लेकिन जून तक सब चीजें दुरुस्त हो जाएँगी। विद्रोही बन जाएँ। आप स्वभाव से सभ्य व व्यावहारिक हैं और तहजीब के साथ अपनी लव लाइफ गुजारते आए हैं।
खास दिन : 20 अप्रैल, 1 जुलाई, 2 नवंबर
तुला (24 सितंबर-23 अक्टूबर)
आप हर उस चीज को पहनना पसंद करते हैं, जो आपके साथी को भाती हो। आप नरम व दयालु हृदय के मालिक हैं। आपको अच्छे मैनर्स वाले लोग पसंद हैं, जो सामाजिक दृष्टि से सही हों और बोलचाल में भी मृदुभाषी हों। अगर कोई बहस में आपके दृष्टिकोण को सुनना न चाहे तो आप जैसा संतोषी व्यक्ति भी अपने गुस्से को रोक नहीं पाता है।
आप दूसरों के दिलों में इस तरह से उतर जाते हैं कि उन्हें अहसास भी नहीं हो पाता। लेकिन आपके लिए सबसे अच्छा समय है मार्च का माह, जब कुछ बहुत ही सुंदर व्यक्तियों से आपकी मुलाकात होगी।
बेहतर यही है कि आप दिल की सुनें। यह अच्छी बात है कि हर अवसर के लाभ व हानि की समीक्षा के बाद ही कोई फैसला लेना चाहिए।
खास दिन : 27 मार्च, 16 जुलाई, 20 नवंबर
वृश्चिक (24 अक्टूबर-22 नवंबर)
आपमें सुरक्षात्मक गुण हैं इसलिए आप अपने लिए विश्वसनीय हैं। आपको रहस्य पसंद है इसलिए जो भी आपके दिल को जीतना चाहता है वह खुली किताब न बने। आप झूठ को कई मील के फासले से भाँप लेते हैं। पूर्णतः समर्पित संबंध की ख्वाहिश रहती है इसलिए अगर किसी पर से आपका विश्वास एक दफा उठ जाए तो हमेशा के लिए उठ जाता है।
आपकी मुलाकात मार्च में एक बहुत ही सेक्सी व्यक्ति से हो सकती है, जो आपके जादुई प्रभाव का दीवाना हो जाएगा। लेकिन यह संबंध आपका ज्यादा दिन तक नहीं चलेगा। आने वाली गर्मियों में आपकी व्यस्तता बहुत अधिक बढ़ जाएगी लेकिन जाड़ा आते-आते कुछ राहत मिलनी शुरू हो जाएगी।
खास दिन : 23 मार्च, 12 सितंबर, 3 नवंबर
धनु (23 नवंबर-23 दिसंबर)
आप न शरमाते हैं, न लजाते हैं यहाँ तक कि आपमें किसी काम के लिए झिझक तक नहीं है। आपको घूमना-फिरना बहुत पसंद है और इसलिए बहुत खुशगवार वादियाँ व जगहें आपको भाती हैं।
नए एडवेंचर की तलाश वाले व्यक्ति आपको बहुत पसंद हैं और जो भी नएपन की ओर झुका होता है उसकी ओर आप आकर्षित हो जाते हैं। आपको स्वतंत्रता पसंद है इसलिए कोई आपको अगर बाँधकर रखना चाहे तो आप उसे पसंद नहीं करते।
फरवरी में जिस शख्स से आपकी मुलाकात संभावित है वह शांत स्वभाव का होगा। अगर वह आपको पसंद न आए तो बहुत होशियारी से उससे दूर रहने का प्रयास कर लें। मार्च में असुरक्षा का अहसास होगा और अपने साथी को अपने साथ रखने के लिए आपको अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। कुछ आउट ऑफ द बॉक्स जाकर सोचना होगा।
खास दिन : 20 फरवरी, 18 मई, 21 सितंबर
मकर (24 दिसंबर-20 जनवरी)
आप कानों में भले मीठी-मीठी बातें न करते हों लेकिन आपकी जबान अन्य कार्यों में बहुत दक्ष है, जिससे आपका साथी अवाक् रह जाता है। आपका मानना है कि प्रैक्टिस से व्यक्ति परफेक्ट हो जाता है। इसलिए आप एक ही आसन को उस समय तक दोहराते रहते हैं, जब तक कि उसमें महारत हासिल न हो जाए।
सेक्स के प्रति आपका रुझान एकदम स्पष्ट है जिससे आपके साथी को कोई शक नहीं रहता कि आप क्या चाहते हैं। आप कड़ी मेहनत करने वाले व्यक्ति हैं इसलिए जिन लोगों के पास कामयाबी की योजना और उद्देश्य होता है, वे आपको अधिक प्रभावित करते हैं। आपको यह बिलकुल पसंद नहीं कि कोई आपकी पीठ पीछे बुराई करे या वायदा तोड़े। घबराने की बात नहीं, अप्रैल में वह व्यक्ति अपनी तरफ से ही पहल करेगा।
अपने ऊपर विशेष ध्यान दें। यह सही है कि आप व्यावहारिक हैं, जो काबिले तारीफ भी है। जिस चीज कीइच्छा आप चुपके-चुपके करते हैं उसे खरीद लें लेकिन ज्यादा पैसा उस पर खर्च न करें। अपने आपको पैम्पर करें, किसी स्पा में जाकर या कुछ और करके जो आप वर्षों से करने की इच्छा रखते हैं।
खास दिन : 16 फरवरी, 29 अप्रैल, 21 अक्टूबर
कुंभ (21 जनवरी-19 फरवरी)
आप जबर्दस्त कल्पनाशील व्यक्ति हैं। प्यार और आनंद एक तरह से आपके व्यक्तित्व का पर्याय है। आप स्वभाव से जिज्ञासु हैं और परंपरा से अलग तथ्यों के प्रति आकर्षित होते हैं। आप जुनून की हद तक स्वतंत्र हैं और हमेशा नएपन की तलाश में रहते हैं।
भीड़ के साथ चलना आपको पसंद नहीं है। आपके खुलेपन में इजाफा होगा। इसलिए मार्च तक आपका कम्युनिकेशन स्तर बेहतर हो जाएगा। मगर दिसंबर में एक बहुत ही हॉट व्यक्ति आपके जीवन में आएगा। अपने लिए समय निकाल लें क्योंकि अप्रैल में पारिवारिक समस्याएँ आपके रोमांस पर कुप्रभाव डालने लगेंगी।
आपका जो स्वतंत्र स्वभाव है उससे आपके साथी को चिन्ता होने लगेगी कि अब आप उसके साथ नहीं हैं। इसलिए अगस्त में साथ वीक एंड पर कहीं जाने की योजना बना लें। अपने जेहन में और खुलापन लाएँ। फिर एडवेंचर को खोने से आपको दुःख होता है। इसलिए 2007 में अपने स्वभाव में और खुलापन लाएँ व जो दिल कहता है उसकी सुनें।
खास दिन : 6 मार्च, 9 अगस्त, 13 अक्टूबर
मीन (20 फरवरी-20 मार्च)
आप सहज स्वभाव के व्यक्ति हैं। जब कोई खुद पहल करता है तो आपको बहुत अच्छा लगता है। आपका दिल जीतने के लिए बातचीत की शुरुआत कोई दूसरा करे तो ही बेहतर होता है। आपको हँसना पसंद है इसलिए हँसमुख स्वभाव के व्यक्ति आपको अधिक पसंद हैं। आप ऊपर से बहुत कठोर दिखाई देते हैं लेकिन दिल की गहराइयों में बहुत कोमल हैं।
आपको वे लोग भी पसंद नहीं हैं जो सहयोग या मदद न करना चाहें। जो आपकी कल्पनाओं और सपनों का मजाक उड़ाते हैं उनसे आप किनारा कर लेते हैं। जनवरी में आपको पहली नजर में ही प्यार हो सकता है। लेकिन यह प्यार ज्यादा दिन नहीं चलेगा। फिर अक्टूबर में भी आपकी एक शख्स से मुलाकात होगी लेकिन वह भी आपकी गंभीरता व गहराई का मुकाबला नहीं कर सकेगा। आप मीन होने के नाते मछली की तरह मूडी स्वभाव केहैं। लेकिन अपनी बात को मनवाने के लिए ज्यादा जिद न करें।
मई में आपके सपने पूरे हो सकते हैं और इसके बाद आप अपने जीवन में रोमांस को फिर से जगाने के लिए अपने साथी के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। तुम आसमां की बुलंदी से जल्द लौट आना/हमें जमींके मसाइल पे बात करनी है। आप अपनी कल्पनाओं में इस कदर बह जाते हैं कि बहुत-सी बातों में आप जमीनी सचाइयों से अलग-थलग पड़ जाते हैं।
खास दिन : 23 जनवरी, 8 मई, 4 नवंबर