Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्यार का महीना आ गया...

हर दिन है प्रेमियों के लिए खास

Advertiesment
हमें फॉलो करें रोमांस
ND
ठंड की नरमी, वसंत ऋतु में खिले फूलों की खुशबू, मौसम की रवानी और फाल्गुन में मदमस्त कर देने वाला फरवरी माह प्रकृति और सुंदरता के कद्रदानों के लिए व्यस्तता से भरा होगा। इस माह में प्यार का इजहार और प्रस्ताव देने के दिवस आएँगे, इसलिए फरवरी का यह पूरा महीना आशिकों के लिए व्यस्तता से भरा होगा।

7 फरवरी - यह दिन गुलाब दिवस के रूप में मनाया जाता है।

8 फरवरी - प्रपोज डे के दिन प्यार के कद्रदान अपने चाहने वालों को प्यार का इजहार करते हैं।

9 फरवरी - इसे चॉकलेट दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन प्यार से किसी को चॉकलेट देकर संबंधों में मिठास भरी जा सकती है।

10 फरवरी - इस दिन टेडी डे होगा, जिसमें टेडी टॉयज देने के बहाने भी प्यार का इजहार हो सकता है।

11 फरवरी - सच्चे प्रेमी प्रोमिस डे पर एक-दूसरे से प्यार निभाने का वायदा करते हैं।

12 फरवरी - किस डे है। इस दिन सच्चे प्रेमी-प्रेमिका किस के जरिए प्यार की कसमें खाते हैं।

13 फरवरी - आलिंगन दिवस यानी 'हग डे' पर प्यार के राही एक-दूसरे के गले लगकर आलिंगनबद्घ होते हैं।

14 फरवरी - संत वेलेंटाइन के नाम पर है। प्यार करने वालों के लिए यह दिन बेहद खास होता है।

15 फरवरी - इस दिन जरा संभल कर रहें, क्योंकि स्लैप डे है।

16 फरवरी - इस दिन को किक डे के रूप में मनाया जाएगा। किसी को प्यार से किक कर सकते हैं।

17 फरवरी - परफ्यूम डे है, इस दिन फूलों और इत्र भेंट कर प्यार की सच्ची सुगंध का मजा लें।

18 फरवरी - फ्लर्टिंग डे है। प्यार के साथ फ्लर्ट करने का मजा ले सकते हैं।

19 फरवरी - कन्फेशन डे है यानी कि इस दिन आप अपने प्रियतम के प्रस्ताव या गलती को कंफेस कर सकते हैं।

20 फरवरी - मिसिंग डे। प्यार करने वाले इस दिन अपनों की कमी महसूस करेंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi