Love Advices %e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b0 %e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a4%97%e0%a5%80 %e0%a4%b9%e0%a5%88 112080700064_1.htm

khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्यार जिंदगी है

Advertiesment
प्यार रोमांस लव इश्क लव गुरु मोहब्बत
FILE
प्यार एक खूबसूरत अहसास है जिसे शब्दों में तो व्यक्त किया ही नहीं जा सकता। इस अहसास में डूबा व्यक्ति कुछ बता ही नहीं सकता कि प्यार के चक्कर में पड़ने के पहले और बाद में यह अंतर आखिर क्या है?

प्यार की फीलिंग्स हमें जिंदगी देती है और एक अलग ही ऊर्जा हमें मिलती है। जिसका अहसास इससे इतर कहीं हो ही नहीं सकता।

इसके बाद पर दुनिया हसीन नजर आती है। अमूमन लोग प्यार तो बड़े जोश से करते हैं परंतु कुछ सालों बाद उनका रिश्ता शक व गलतफहमी के कारण अपनी अंतिम साँसे गिन रहा होता है।

यदि आपको अपने प्यार को अंजाम तक पहुँचाना है तथा दुनिया के सामने सच्चे प्यार की एक मिसाल बनना है तो आपको इस रिश्ते में कुछ नयापन लाना होगा। हर बार आपको कुछ ऐसा करना होगा, जिससे आपके साथी के मन में आपके प्रति प्यार व विश्वास सदैव बरकरार रहे।

विश्वास बना रह
प्यार का रिश्ता विश्वास की नाजुक डोर पर टिका होता है। इसलिए आप अपने साथी पर भी पूरा भरोसा करें और यह ‍भी सुनिश्चित करें कि वह आपको भरोसे के लायक माने। कभी भी उससे कुछ छुपाएं नहीं और न ही ऐसा कोई काम करे जिससे उसके विश्वास को ठेस पहुंचे।

बीती बातों को दोहराएं नहीं
हमेशा बीती बातों पर बवाल खड़े करने वाले लोग कभी अपने साथी को खुश नहीं रख सकते। सामाजिक प्राणी होने के नाते हरेक व्यक्ति से गलतियां होना स्वाभाविक है। परंतु यदि गलती करने के बाद वह उसे स्वीकार कर ले तो इसका यह अर्थ नहीं कि बार-बार ताने देकर उसे बीती बातें याद दिलाई जाएं। यदि आपके प्यार में ताकत है तो वह किसी के भूतकाल को भूलाकर उसका वर्तमान बन जाएगा तथा उसे आगे बढ़ने की ताकत देगा।

सरप्राइज दें
सरप्राइज हर व्यक्ति को पसंद है। यदि बगैर कुछ कहे कुछ ऐसी चीज मिल जाए, जिसकी हम पहले से ही चाह रखते हों तो वह सबसे बड़ा सरप्राइज होता है। रिश्ते को जीवंत बनाए रखने व भावनाओं की अभिव्यक्ति के लिए उपहार से बेहतर कोई और चीज नहीं है।

फीलिंग्स को समझें
हो सकता है आप अपने जॉब या प्रोफेशन में अपनी अलग पहचान रखते हों लेकिन अपने प्रेमी/प्रेमिका के सामने हमेशा प्रोफेशनल बनकर रहना अच्छी बात नहीं। यदि आप किसी से प्यार करते हैं तो आपको उसकी भावनाओं को समझना चाहिए। यदि आपके अंदर अपनी साथी को समझने की क्षमता व शक्ति है तो आप दोनों में कभी झगड़ा नहीं होगा।

संक्षेप में कह सकते हैं कि प्यार को प्यार के तरीके से करें। फूल जैसे रिश्ते को महकता बनाए रखें। प्यार जैसी चीज सभी की किस्मत में नहीं होती। खुशनसीब हैं वो जिनको है मिली ये बहार जिंदगी में।
- विशा

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi