Love Advices %e0%a4%ab%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a5%80 %e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82 %e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%a8%e0%a4%be %e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%82 109010800044_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फंतासी में जीना सीखें

लव-मंत्र

Advertiesment
लवमंत्र
मानसी

WDWD
हैलो दोस्तो! नया साल शुरू हो गया है और ठंड भी गर्मजोशी से इसके स्वागत में आगे बढ़ रही है। हमें भी अपने आने वाले हर पल का स्वागत खूब तपाक से करना चाहिए। आप सोच रहे होंगे कि जब चारों ओर अनेक प्रकार की मुश्किलें बिखरी पड़ी हों तो भला कोई अपने अंदर नया जोश और खुशी की तपिश कैसे महसूस करें! हालात कैसे भी हों, उनके बीच ही बेहतर जीवन जीने का रास्ता हमें निकालना ही पड़ता है। रास्ता दिखाने के लिए हाजिर है लवगुरु नए "लव-मंत्र" के साथ।

दोस्तो, दुनिया की सारी कड़वी सच्चाई के बाद भी हमें खूबसूरत फंतासी यानी सुखद काल्पनिक स्थितियों के बारे में बात करते हुए कुछ आनंदित होना चाहिए। फंतासी का सहारा लेकर खुशियों का संसार गढ़ना एक बहुत ही कारगर लव-मंत्र है।

यह जरूरी नहीं कि हमारा यथार्थ हमेशा खुशियों की वजह बने। सच तो यह है कि रोजमर्रा की जिंदगी में सहजता से प्रफुल्लित करने वाले क्षण कम ही आते हैं और जैसी हमारी परिस्थितियाँ होती हैं हम उसी के अनुरूप व्यवहार करते हैं। अगर हम समझदारी से काम लें तो खुशियों की फिजा हम तैयार कर सकते हैं। किसी भी परेशान करने वाली स्थिति को फंतासी का स्वरूप देकर उसका मजा उठाया जा सकता है।

webdunia
NDND
दोस्तो, कल्पना की दुनिया की कोई सीमा नहीं होती है। यह आप पर निर्भर है कि आप अपनी कल्पनाशक्ति का कितनी सृजनात्मकता से इस्तेमाल करते हैं। आपकी कल्पनाशीलता की रचनात्मकता जितनी व्यापक और चित्रमय होगी, उसका आनंद भी उतना ही अधिक होगा। जब आपस में बातचीत करें तो उस विषय को ही आप अपनी कल्पना की उड़ान के लिए चुन लें जिसके कारण आपका मन छोटा हो रहा है। अगर पैसे को लेकर आप दिक्कत महसूस कर रहे हैं तो आप अपनी कल्पना में दुनिया के अमीर शख्स बनकर देखें। ऐसा करने से आपकी पैसे की समस्या तो दूर नहीं होगी पर आप उस परेशानी को एक बार किनारे रखकर खुशियों को महसूस कर सकते हैं।

फंतासी का आप अपना एक जहाँ बना सकते हैं। आप में से किसी का मूड ऑफ होने पर काल्पनिक कहानी में डुबाने का जिम्मा दूसरा ले सकता है। आप अपने सारे सपने कल्पना में साकार कर सकते हैं। फंतासी में आप अच्छी, दिलो-दिमाग को ताजा करने वाली घटनाओं और दृश्यों का सहारा ले सकते हैं।

जिस प्रकार प्रेम करके आपने एक फंतासी को साकार करने की कोशिश की है, ठीक उसी प्रकार आप बहुत सारी छोटी-मोटी कल्पनाओं को कल्पना की दुनिया में साकार कर सकते हैं। चाहे वह छुपकर सिनेमा देखने के लिए भागना हो या किसी ऐसे स्थान पर जाना जहाँ आप जी खोलकर ठहाका लगा सकते हों। ये सारी बातें एक प्रकार से आपमें स्वस्थ उत्तेजना जगाती हैं और ऐसी कोशिश हमारी सहज फंतासी को पूरा करती है।

  "चाँद के पार चलो" जैसी फंतासी को हम छोड़ भी दें तो कुछ फंतासी बातों-बातों में ही उसे पूरा करने का साहस और रास्ता भी दिखाती हैं। दोस्तो, यथार्थ को समझते हुए जीने के लिए फंतासी का सहारा लेना एक प्यारा-सा लव-मंत्र है।      
कुछ फंतासियों को पूरा करने में कोई हर्ज भी नहीं है। फंतासी का सहारा लेने से हमारी बहुत सारी कुंठाएँ भी निकल जाती हैं। किसी दोस्त, रिश्तेदार, बॉस, शिक्षक पर आपको यदि गुस्सा आ रहा है और आपने अपने साथी से उसका जिक्र किया है तो आपका साथी अपनी कल्पनाशक्ति से उस स्थिति को हास्य का जामा पहना सकता है। जरा-सी देर में आप भी उस काल्पनिक कहानी में भाग लेने लग सकते हैं और देखते ही देखते वह बात आई-गई हो जाती है।

फंतासी का सबसे अच्छा पहलू यह है कि यह हमेशा ही हमारे अनुसार रची जाती है इसलिए यह सकारात्मक और उम्मीदों से भरी होती है। कई दफा हम अपनी सच्ची दिली ख्वाहिशों को फंतासी का सहारा लेकर एक-दूसरे से बाँटते हैं। ऐसा करने में हम एक-दूसरे की दिली इच्छा और सपनों को भी जान पाते हैं। "चाँद के पार चलो" जैसी फंतासी को हम छोड़ भी दें तो कुछ फंतासी बातों-बातों में ही उसे पूरा करने का साहस और रास्ता भी दिखाती हैं। दोस्तो, यथार्थ को समझते हुए जीने के लिए फंतासी का सहारा लेना एक प्यारा-सा लव-मंत्र है। इसे आजमाकर देखिए। जीवन में काँटों की जगह फूल नजर आएँगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi