Love Tips %e0%a4%ab%e0%a5%88%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a5%87 %e0%a4%95%e0%a4%be %e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0 %e0%a4%b8%e0%a5%88%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b9 %e0%a4%95%e0%a5%87 %e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%ae 107071600025_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फैराडे का पत्र सैराह के नाम

Advertiesment
फैराडे सैराह
(फैराडे : बिजली के क्षेत्र में जिन्होंने मूलभूत खोजें की... 'फैराडे नियम' जिसके नाम पर आधारित है और बिजली का यूनिट जिसके नाम पर 'फैराड' कहलाता है। खानों में काम आने वाले 'सेफ्टी लैंप' का आविष्कारक।')

रॉयल संस्था, बृहस्पतिवार, संध्य

मेरी प्यारी सैराह,

ताज्जुब की ही बात है कि शरीर की हालत दिमाग की ताकत को इतना अधिक प्रभावित करती है। मैं आज सारी सुबह सोचता रहा कि एक रसीला रोचक पत्र लिखकर संध्या समय तुम्हें भेजूँगा, लेकिन अब मैं इतना थक चुका हूँ और इतना काम मुझे अभी करना बाकी है कि मेरे विचार एकदम चकरा उठे हैं। मेरे भाव तुम्हारी शक्ल के चारों ओर चक्कर तो काट रहे हैं, पर ठहरकर तुम्हारी प्रशंसा करने की ताकत उनमें नहीं है। विश्वास मानो... मैं हजार तरह की दिली बातें तुमसे कहना चाहता हूँ... लेकिन उसके लिए उपयुक्त भाषा पर अधिकार मैं नहीं रखता और जब मैं तुम्हारे बारे में सोचता हूँ और गहरे विचार करता हूँ तो क्लोराइड, परीक्षण तेल, डेबी फौलाद, पाक आदि पचासियों कामकाजी चीजें मेरी आँखों के सामने तैरने लगती हैं और एक भ्रमजाल-सा बनने लगता है...

सदा ही तुम्हारा प्यार

माइकल

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi