Shree Sundarkand

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फलों के साथ शुगर फ्री मूस

- शेफ आशीष जोशी

Advertiesment
हमें फॉलो करें ऑइल फ्री व्यंजन
ND

इस मौसम में स्वीट डिश से भले ही जुबान का शौक पूरा हो जाए पर बढ़ती हुई कैलोरी से आपको तनाव जरूर हो जाता है। तो चलिए इस बार आपको शुगर फ्री डेजर्ट के बारे में बता रहे हैं जिसे आप बिना झिझक के सबको खिला सकती हैं।

सामग्री :
अंडे का पीला भाग छह, डाइट स्वीटनर छह चम्मच, पिघली हुई शुगर फ्री चॉकलेट 300 ग्राम, ताजा विप क्रीम 200 ग्राम, संतरे का गूदा एक, कटे फल स्ट्रॉबेरी, पपीता, तरबूज आदि 200 ग्राम।

विधि :
शुगर फ्री और अंडे के पीले भाग को एक कटोरे में देर तक फेंटें। चाहें तो इसमें पिघली हुई जिलेटिन मिला लें। इसमें विप क्रीम मिलाकर फेंटें।

पिघली हुई चॉकलेट और कटे फल व संतरे का गूदा मिलाएँ। इसे छोटे कप में डालकर एक घंटे तक फ्रिज में रखें। फ्रिज से निकालकर तुरंत परोसें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi