Low Calorie Food %e0%a4%97%e0%a5%81%e0%a4%9c%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%80 %e0%a4%95%e0%a4%a2%e0%a4%bc%e0%a5%80 109032000041_1.htm

shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गुजराती कढ़ी

Advertiesment
कढ़ी
NDND
सामग्री : 500 ग्राम दही, 50 ग्राम बेसन, 1 अच्छा पका केला, 1/2 संतरा, 2-3 हरी मिर्च, 1 1/2'' अदरक, 2 नींबू का रस, 2 डंडी मीठा नीम पत्ता, 2 चम्मच नमक, 2-3 सूखी साबुत मिर्च, 1/2 चम्मच राई, 1/2 चम्मच जीरा, 1/2 चम्मच मेथी, 3-4 लौंग, 3 तेजपत्ते, 3 टुकड़े दाल चीनी, 1/4 चम्मच हींग, 4 चम्मच चीनी, 1 बड़ी चम्मच शुद्ध घी।

विधि : केले के महीन टुकड़े काटें। संतरा, छीलकर कली अलग कर लें। हरी मिर्च, अदरक महीन काट लें। दही छान लें व इसमें बेसन मिला लें। घी गर्म कर अदरक, हरी मिर्च, राई, जीरा, मीठा नीम पत्ता, लौंग, सूखी लाल मिर्च, दालचीनी व तेजपत्ता छौंककर हींग व मेथी दें। 5 कप पानी, चीनी और नमक देकर ढँक दें। एक उबाल आने पर दही मिलाकर 15 मिनट चलाएँ। उतारकर नींबू का रस, केला तथा संतरा मिला दें।

नोट : यदि सब्जी की कढ़ी बनाना चाहें तो इच्छानुसार डांठा, मूली, भिंडी या अन्य किसी सब्जी को बड़े टुकड़े कर पानी के साथ डालें। यह कढ़ी खट्टे दही की ज्यादा अच्छी बनती है, तब नींबू का रस न दें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi