Low Calorie Food %e0%a4%9a%e0%a5%89%e0%a4%95%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%9f %e0%a4%b9%e0%a5%87%e0%a4%9c%e0%a4%b9%e0%a5%89%e0%a4%97 107110200018_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चॉकलेट हेजहॉग

Advertiesment
चॉकलेट हेजहॉग
ND

सामग्री :
225 ग्राम सादे चॉकलेट बिस्किट, 150 ग्राम कैस्टर शुगर, 75 ग्राम कोको पावडर, 75 ग्राम ताजा मक्खन, 90 मि.ली. कुनकुना दूध, चेरी के 40 छोटे टुकड़े (आँखों के लिए), 50 ग्राम पीली बादाम के तराशे हुए टुकड़े। इस सामग्री से 20 हेजहॉग बनेंगे।

विधि :
बिस्किट्स को फूड प्रोसेसर में क्रश (चूरा) कर लें। इन्हें प्लास्टिक थैली में भरकर भी चूरा जा सकता है। एक प्याले में बिस्किट का चूरा, शकर और 50 ग्राम कोको पावडर मिलाइए। धीरे-धीरे इसमें मक्खन और दूध डालकर हिलाते जाइए। अच्छी तरह मिल जाने तक हिलाइए। अब इस मिश्रण के 20 हिस्से कर लीजिए।

इन्हें रोल कर कोको पावडर लपेटिए और हेजहॉग का आकार दीजिए। आँखों के लिए चेरी के टुकड़े चिपकाइए। बादाम के टुकड़ों को स्याही के काँटों की तरह इसमें खोंसिए। अब इसे परोसने के पहले तक फ्रीज में रखें।

नोट : यह व्यंजन गर्मी के दिनों में नहीं बनाया जा सकता।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi