Low Calorie Food %e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%aa%e0%a5%9c %e0%a4%95%e0%a5%80 %e0%a4%b8%e0%a4%ac%e0%a5%8d%e0%a4%9c%e0%a5%80 109032300075_1.htm

Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पापड़ की सब्जी

Advertiesment
पापड़ की सब्जी
NDND
सामग्री :- २-३ मूँग-उड़द के पापड़, एक प्याज व १ टमाटर बारीक कटा हुआ, चुटकी भर हींग, आधा चम्मच लाल मिर्च पावडर, १ चम्मच धनिया पाउडर, राई-जीरा चुटकी भर, एक बड़ी चम्मच तेल, नमक स्वादानुसार।

विधिः सर्वप्रथम सभी पापड़ को सेंक कर रख लें। एक कड़ाही में तेल गरम करके राई-जीरा व हींग का छौंक लगाकर प्याज-टमाटर अच्छी तरह भून लें।

ऊपर से मसाला डालकर मिश्रण को तेल छोड़ने तक भूनें। अब आवश्यकतानुसार पानी डालकर उसे ३-४ उबाली आने तक पकाएँ। गैस बंद कर दें। अब सिकें पापड़ के हाथ से टुकड़े करके तैयार ग्रेवी में डाल दें। अब हरा धनिया डालकर गरमा-गरम पापड़ की सब्जी सर्व करें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi