Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बाजरे के लजीज ढोकले

- नीता रावत

Advertiesment
हमें फॉलो करें ऑइल फ्री व्यंजन
ND

सामग्री :
1 कटोरी बाजरे का आटा, 1/2 कटोरी बेसन, 1/2 कटोरी उड़द दाल पिसी हुई, नमक स्वादानुसार, खाने का मीठा सोडा, बारीक कटा हरा धनिया, हरी मिर्च 1/2-1/2 चम्मच, हल्दी व लाल मिर्च पावडर 1 चम्मच, सौंफ पावडर 1 चम्मच, राई व तेल पर्याप्त, दही घोल के लिए।

विधि :
दही को अच्छे से फेंट लें। उसमें बाजरे का आटा, बेसन व दाल (पिसी को) छानकर डालें। नमक डालकर 3-4 घंटे के लिए ढंककर रख दें। फिर इसमें मीठा सोडा व बाकी सभी सामग्री को डालकर अच्छे से मिला लें।

अब कुकर के डिब्बे में तेल लगाकर इस घोल को डालें और टब में पानी डालकर इस डिब्बे को 15-20 मिनट के लिए रख दें। भाप में पकने दें, जब पक जाएं तो निकाल लें। ठंडा होने पर पीस काट लें। ऊपर से राई का छौंक लगा दें, तैयार बाजरे के लजीज ढोकले हरे धनिए की चटनी के साथ सर्व करें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi