सामग्री :
1 कप मसूर दाल, 3 गोल कटे प्याज, 3 टमाटर, 4 कली पिसी लहसुन, 1 चम्मच धनिया, 1 चम्मच लाल मिर्च, 1/2 चम्मच गर्म मसाला, 1/2 चम्मच हल्दी, 1 1/2 चम्मच नमक, 1 चम्मच तेल।
विधि :
टमाटर महीन काट लें। दाल को धोकर 6 कप पानी देकर प्रेशर कुकर में तब तक उबालें, जब तक कि अच्छी तरह उबल न जाए, घुल न जाए और गाढ़ी न हो जाए। फिर इसे सूप की चलनी से छान लें। तेल गर्म कर प्याज 2-3 मिनट भून लें।
लहसुन व मसाला डालकर थोड़ा चलाकर टमाटर डाल दें। 1-2 मिनट बाद उबली दाल डाल दें। नमक मिला दें।
यदि गाढ़ा चाहें तो खौल जाने पर उतार लें। नहीं तो इच्छानुसार गर्म पानी देकर 10-15 मिनट खौलने दें। उतारकर इसे नींबू के टुकड़े के साथ परोसें और चावल के साथ खाएँ।