Low Calorie Food %e0%a4%b5%e0%a5%87%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%9f%e0%a5%87%e0%a4%ac%e0%a4%b2 %e0%a4%9a%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a5%9c%e0%a4%be 107060100023_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वेजीटेबल चिवड़ा

बकुला पारेख

Advertiesment
लो कैलोरी फूड
RSethiya
सामग्री :
4 आलू, 4 बैंगन, 100 ग्राम ग्वारफली, 100 ग्राम भिंडी, 100 ग्राम लौकी, 2 टी स्पून लाल मिर्च पावडर, 1 चम्मच पीसी हुई शकर, आधा चम्मच अमचूर पावडर, अंदाज से नमक, 1/4 चम्मच चाट मसाला, हल्दी पावडर, 1/4 चम्मच सौंफ, 1/4 चम्मच तिल्ली, तलने के लिए तेल। डेकोरेशन के लिए 1 चम्मच खोपरा कसा हुआ, 10-12 काजू घी में तले हुए, 8-10 द्राक्ष तली हुई।

विधि :
सर्वप्रथम प्रत्येक सब्जी को कद्दूकस करके उसमें हल्दी मिलाकर कुछ देर के लिए रख दें। अब उबलते पानी में इस मिश्रण को डालकर करीब 2 मिनट तक झारे द्वारा बाहर निकाल लें। अब उबली हुई सब्जियों को तेज धूप में सुखाएँ।

अच्छी तरह सूख जाने पर तेल में हल्के बादामी रंग तक तल लें। और ऊपर लिखा मसाला मिलाकर एयरटाइट डिब्बे में भर दें। लीजिए तैयार है परंपरा से हटकर पौष्टिक वेजीटेबल चिवड़ा। खुद भी खाए और को भी खिलाएँ।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi