सामग्री :
250 ग्राम चावल, 1 नींबू का रस, 4-5 खड़ी लाल मिर्च टुकड़ों में कटी, सरसों दाना एक चम्मच, 1 चम्मच लाल मिर्च पावडर, पाव चम्मच हल्दी, नमक आवश्यकतानुसार, एक छोटा चम्मच तेल, हरा धनिया बारीक कटा।
विधि:
सर्वप्रथम चावल को साफ करके धोकर उबाल लें। और ठंडा करें। अब एक कड़ाही में एक छोटा चम्मच तेल गरम कर सरसों का तड़का लगाकर खड़ी मिर्च डाल दें।
उपरोक्तानुसार सारे मसाले डाल दें। और चावल डालकर अच्छीतरह मिक्स कर लें। अब गैस बंद करके नींबू और हरा धनिया डालकर टेस्टी सरसों भात सर्व करें।