Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Lunar Eclipse : भारत के किस शहर में कितनी बजे कैसा दिखेगा चंद्रमा?

हमें फॉलो करें Lunar Eclipse : भारत के किस शहर में कितनी बजे कैसा दिखेगा चंद्रमा?
, सोमवार, 7 नवंबर 2022 (12:25 IST)
Chandra grahan 2022: 8 नवंबर 2022 को वर्ष का दूसरा चंद्र ग्रहण आंशिक है, जिसे खग्रास चंद्र ग्रहण भी कहा जा रहा है। हालांकि कई जगहों पर यह पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। भारत में अधिकांश क्षेत्रों से यह चंद्र ग्रहण आंशिक रूप में दिखाई देगा। आओ जानते हैं कि चंद्र ग्रहण शुरु होने का समय क्या है और क्या है इसका सूतक काल।
कब लगेगा चंद्र ग्रहण : चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022 को लगेगा। नई दिल्ली टाइम के अनुसार यह ग्रहण चंद्रोदय के समय शाम 5.32 पर प्रारंभ होगा और 6.18 पर समाप्त होगा। इसका मोक्षकाल 7.25 पर रहेगा।
 
सूतक काल : इसका सूतक काल सुबह 9.21 बजे प्रारंभ होगा और शाम 6.18 बजे समाप्त होगा।
 
कहां दिखाई देगा यह चंद्र ग्रहण : यह चंद्र ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, एशिया, दक्षिण और उत्तर अमेरिका, उत्तरी-पूर्वी यूरोप, प्रशांत महासागर, पैसिफिक, अटलांटिक और हिन्द महासागर के अधिकांश भागों में दिखाई देगा। भारत में यह चंद्र ग्रहण पूर्ण रूप से सिर्फ पूर्वी भागों में दिखाई देगा, बाकी जगहों पर आंशिक ग्रहण रहेगा। भारत के कोलकाता, सिलीगुड़ी, पटना, रांची और गुवाहाटी एवं इनके आसपास के शहरों से इस ग्रहण को देखा जा सकता है।
webdunia
मुंबई : शाम 6:05 पर प्रारंभ होगा और 6.18 पर समाप्त होगा।
 
नई दिल्ली : शाम 5.32 पर प्रारंभ होगा और 6.18 पर समाप्त होगा। 
सिलीगुड़ी : शाम 4:50 पर प्रारंभ होगा और 6.18 पर समाप्त होगा। 
 
पटना : शाम 5:05 पर प्रारंभ होगा और 6.18 पर समाप्त होगा। 
 
रांची : शाम 5:07 पर प्रारंभ होगा और 6.18 पर समाप्त होगा। 
 
गुवाहाटी : शाम 4:37 पर प्रारंभ होगा और 6.18 पर समाप्त होगा। 
 
जगन्नाथ पुरी : शाम 5:10 पर प्रारंभ होगा और 6.18 पर समाप्त होगा। 
ALSO READ: कब लगेगा चंद्र ग्रहण, कितनी देर दिखेगा, कहां दिखेगा, सूतक, स्पर्श और मोक्ष काल का समय
लखनऊ : शाम 5:20 पर प्रारंभ होगा और 6.18 पर समाप्त होगा।
 
जयपुर : शाम 5:41 पर प्रारंभ होगा और 6.18 पर समाप्त होगा।
 
अहमदाबाद : शाम 06:00 पर प्रारंभ होगा और 6.18 पर समाप्त होगा।
 
इंदौर : शाम 5:47 पर प्रारंभ होगा और 6.18 पर समाप्त होगा।
 
चेन्नई : शाम 5:42 पर प्रारंभ होगा और 6.18 पर समाप्त होगा।
 
बेंगलुरु : शाम 5:53 पर प्रारंभ होगा और 6.18 पर समाप्त होगा।
 
श्रीनगर : शाम 5:33 पर प्रारंभ होगा और 6.18 पर समाप्त होगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Guru Nanak : गुरु नानकदेव ने दिखाया था मोक्ष तक पहुँचने का सहज और सरल मार्ग