Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Lunar eclipse 2022: 8 राशियों के लिए अशुभ है इस बार का चंद्र ग्रहण

हमें फॉलो करें Lunar eclipse 2022: 8 राशियों के लिए अशुभ है इस बार का चंद्र ग्रहण
, सोमवार, 7 नवंबर 2022 (05:08 IST)
Chandra grahan 2022: वर्ष का दूसरा चंद्र ग्रहण लगने वाला है। नई दिल्ली टाइम के अनुसार यह 8 नवंबर 2022 को शाम 05:32 पर प्रारंभ होगा और 06:18 पर समाप्त होगा। इसका मोक्ष काल 07:25 पर रहेगा। क्या आप जानते हैं कि इस चंद्र ग्रहण का प्रभाव 8 राशियों पर अशुभ रहने वाला है। कहीं आपकी राशि तो नहीं है इसमें शामिल।
 
Chandra grahan ka 8 rashiyo par ashubh prabhav:
 
1. मेष राशि- आपकी राशि पर इसका प्रभाव अशुभ बताया जा रहा रहा है। उनके साथ किसी भी प्रकार की घात हो सकती है।
 
2. वृषभ राशि- आपकी राशि पर इसका प्रभाव अशुभ रहेगा। आपको किसी भी प्रकार की हानि हो सकती है।
 
3. सिंह राशि- आपकी राशि पर यह ग्रहण अशुभ है। मान-सम्मान को क्षति पहुंच सकती है यानी मानहानि होने की संभावना है।
 
4. कन्या राशि- आपकी राशि पर यह चंद्र ग्रहण अशुभ है। आपको किसी भी प्रकार का मृत्युतुल्य कष्ट हो सकता है।
 
5. तुला राशि- आपकी राशि पर यह ग्रहण अशुभ है। आपको स्त्री पीड़ा हो सकती है। 
 
6. धनु राशि- आपकी राशि के लिए भी यह चंद्र ग्रहण अशुभ माना जा रहा है। यह किसी प्रकार की चिंता दे सकता है।
 
7. मकर राशि- आपकी राशि पर भी यह चंद्र ग्रहण अशुभ है। आपको किसी बात को लेकर व्यथा का सामना करना पड़ सकता है।
 
8. मीन राशि- आपकी राशि पर यह चंद्र ग्रहण अशुभ असर देने वाला माना जा रहा है। यह किसी भी प्रकार की क्षति पहुंचा सकता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

chandra grahan 2022 : कब है चंद्र ग्रहण, किस पर होगा असर, जानिए हर जानकारी एक क्लिक पर