Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Assembly election results 2023 : चुनाव नतीजों से पहले कांग्रेस का बड़ा कदम 4 राज्यों में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति

Advertiesment
हमें फॉलो करें Congress Observer Assembly Elections 2023
नई दिल्ली , शनिवार, 2 दिसंबर 2023 (23:24 IST)
कांग्रेस ने उन 4 राज्यों में अपने विधायक दल की बैठकों के समन्वय के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं, जहां रविवार को विधानसभा चुनावों के परिणाम घोषित किए जाएंगे। शनिवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, राजस्थान में पार्टी ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्रसिंह हुड्डा, मधुसूदन मिस्त्री, मुकुल वासनिक और शकील अहमद खान को कांग्रेस पर्यवेक्षक नियुक्त किया।
 
इसमें कहा गया कि कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी विधायक दल की बैठकों के समन्वय के लिए तत्काल प्रभाव से कांग्रेस पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं।
 
कांग्रेस अध्यक्ष ने तेलंगाना में, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, दीपा दास मुंशी, अजय कुमार, के. मुरलीधरन और केजे जॉर्ज को पर्यवेक्षक नियुक्त किया।
 
छत्तीसगढ़ के लिए कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन, रमेश चेन्निथला और प्रीतम सिंह को कांग्रेस पर्यवेक्षक बनाया गया है, जबकि मध्यप्रदेश के लिए पार्टी नेता अधीर रंजन चौधरी, पृथ्वीराज चव्हाण, राजीव शुक्ला और चंद्रकांत हंडोरे को नियुक्त किया गया है।
 
कांग्रेस महासचिव केसी ने वेणुगोपाल ने एक आदेश में कहा कि संबंधित राज्यों के महासचिव और प्रभारी इन पर्यवेक्षकों के साथ समन्वय करेंगे।
 
मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में रविवार को, जबकि मिजोरम में सोमवार को मतगणना होगी। एजेंसियां

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Election Results 2023 : 4 राज्यों में किसका होगा राज? शिवराज सहित कई नेताओं की तय होगी किस्मत, क्षेत्रीय क्षत्रपों का बहुत कुछ दांव पर