Publish Date: Sat, 07 Oct 2023 (20:52 IST)
Updated Date: Sat, 07 Oct 2023 (22:32 IST)
Congress Candidate List 2023 : मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने उम्मीदवारों 2 लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट एक बार फिर लटक गई है। आज कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में मध्यप्रदेश में उम्मीदवारों को लेकर चर्चा हुई।
केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में 130-140 नामों पर चर्चा की गई। विधानसभा चुनाव के लिए अभी कोई नाम फाइनल नहीं हुआ है।
कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में 130 सीटों पर सिंगल नामों पर चर्चा की गई। 80 विधायकों को फिर मौका देने का निर्णय लिया गया।
पिछले विधानसभा चुनाव में हारने वाले 22 नेताओं को फिर मौका देने का निर्णय लिया गया। इनमें अजय सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, रामनिवास रावत जैसे नेता शामिल हैं। 18 ऐसी सीटें जहां कांग्रेस को हार मिली, वहां के उम्मीदवार भी तय कर लिए गए हैं। कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि सूची श्राद्ध पक्ष के बाद ही जारी होगी।