Publish Date: Wed, 15 Nov 2023 (12:46 IST)
Updated Date: Wed, 15 Nov 2023 (12:49 IST)
Madhya Pradesh news in hindi : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की बैतूल जिले के आमला में बुधवार को होने वाली चुनावी रैली रद्द कर दी गई क्योंकि जिस हेलीकॉप्टर से उन्हें जाना था उसमें कुछ तकनीकी खराबी आ गई।
कांग्रेस नेता ने बताया कि खरगे सुबह 11 बज कर 20 मिनट पर एक आम सभा को संबोधित करने वाले थे, लेकिन हेलीकॉप्टर में कुछ तकनीकी खराबी आने के कारण आम सभा रद्द कर दी गई।
छतरपुर की डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे ने आमला से चुनाव लड़ने के लिए सरकारी नौकरी से इस्तीफा दिया था। हालांकि उनके इस्तीफे स्वीकार करने में देरी को देखते हुए पार्टी ने यहां से मनोज मालवे को उम्मीदवार बनाया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बैरसिया और भोपाल शहर में दो अन्य सभाओं को संबोधित करेंगे।