Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पूर्व गृहमंत्री महेन्द्र बौद्ध की कांग्रेस में वापसी, भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी की नो एंट्री!

हमें फॉलो करें पूर्व गृहमंत्री महेन्द्र बौद्ध की कांग्रेस में वापसी, भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी की नो एंट्री!
webdunia

विकास सिंह

, सोमवार, 16 अक्टूबर 2023 (18:26 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में भाजपा और कांग्रेस की ओर से टिकटों का एलान होने के बाद दोनों ही पार्टियों को बगावत से जूझना पड़ रहा है। वहीं बागी नेता तेजी से पाला भी बदल रहे है। सोमवार को  भाजपा और बसपा से जुड़े कई बड़े चेहरे कांग्रेस में शामिल हुए। वहीं मैहर से भाजपा विधायक रहे नारायण त्रिपाठी जिन्होंने दो दिन पहले अपनी पार्टी विंध्य जनता पार्टी का कांग्रेस में विलय करने की घोषणा की थी, लेकिन उनकी वापसी अटक गई। बताया जा रहा है कि कमलनाथ ने नारायण त्रिपाठी की कांग्रेस में एंट्री रुक गई है।

पूर्व गृहमंत्री मंत्री महेन्द्र बौद्ध के साथ-साथ सेवढ़ा की पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कमला दिवाकर यादव, शिवरमन सिंह राठौर, राम प्रकाश शर्मा, रमेश परसेडिया, हरीश यादव, दशरथ सिंह यादव,कुलदीप इटौरिया, नरेन्द्र श्रीवास्तव सेवढ़ा, प्रहलाद अग्रवाल, पर्वत सिंह यादव, रामकुमार अहिरवार ने कांग्रेस की सदस्यता ली।

वहीं निवाड़ी से बसपा नेता उमेश यादव ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। नरसिंहपुर के भाजपा के पूर्व विधायक एवं जिला पंचायत सदस्य गौतम पटेल के साथ जनपद उपाध्यक्ष सपना अनिल कौरव, जनपद सदस्य अजीत पटेल, दिनेश ढिमोले, दिग्विजयसिंह गर्जुर, चंद्रकात पटेल, शिखा शुभम कौरव, मनोज कौरव, राधाबाई मेहरा सहित सांईखेड़ा से 25 सरपंच, चीचली से 11 जनपद सदस्य, 25 सरपंच, गाडरवारा नगर पलिका से 6 पार्षद, चीचली नगर परिषद से 4 पार्षद, सालीचौका नगर परिषद से 4 पार्षद कांग्रेस में शामिल हुए।

वहीं सागर जिले से जन न्याय दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृज बिहारी चौरसिया के नेतृत्व में दल के पदाधिकारी संदीप कोरी, शिवराजसिंह ठाकुर, आर.के. बौद्ध, गोपाल सिंह कुशवाहा, हेमराज सिंह राठौर, गोविंद अहिरवार, बिहारी अहिरवार, पुरूषोत्तम सेन, देवेन्द्र विश्वकर्मा, रवि मिश्रा, जयराम यादव ने सागर के जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अखिलेश मोनी केशरवानी के नेतृत्व में जन न्याय दल का कांग्रेस में विलय करते हुये कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

रायसेन के भाजपा के कद्दावर नेता भंवरलाल पटेल ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। वहीं भोपाल विश्व विद्यालय के पूर्व रजिस्ट्रार डॉ. बी.भारती, चंदेरी के मुरारीलाल शर्मा, गैरतगंज के मनीष विश्वकर्मा, भगवानदास रजक, सांची जनपद अध्यक्ष अर्चना पोर्ते, सरपंच मुकेश लोधी सहित हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

वहीं सुरखी विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा के नेतृत्व में राहतगढ़ (सुरखी) की नगर परिषद का विलय कांग्रेस में हो गया, जिसमें अध्यक्ष गोलू राय प्रियंका सहित अन्य पार्षदों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इसके साथ 15 सदस्यीय परिषद में भाजपा के मात्र 5 सदस्य बचे। नीरज शर्मा द्वारा पिछले 2 महीनों में 250 से अधिक गांवों में सभाएं करने के साथ नगर पालिका राहतगढ़ के विलय का कदम परिवहन मंत्री गोविंद राजपूत के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेने वाले सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप अपनी निष्ठा, और सच्चाई के साथ यहां आये हैं। प्रदेश की तस्वीर आपके सामने हैं। भाजपा सरकार ने प्रदेश में भ्रष्टाचार की एक व्यवस्था बनी रखी है, हर व्यक्ति भ्रष्टाचार का शिकार है या फिर गवाह है। प्रदेश का किसान, नौजवान, महिलाएं सभी वर्ग भाजपा सरकार से त्रस्त है। युवाओं का भविष्य खतरे में हैं। यदि नौजवानों का भविष्य ही अंधकार में होगा तो प्रदेश का भविष्य क्या होगा? उन्होंने कहा कि आप सभी सच्चाई का साथ दीजिए और मुझे पूरा विश्वास है कि आप आने वाली पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित रखने में सच्चाई का साथ देंगे और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाकर प्रदेश को नई पहचान देंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

MP Election 2023 : कांग्रेस में कितने लोगों ने टिकट के लिए दिया था आवेदन? अब कमलनाथ को सता रहा है किस बात का डर