Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बालेन्दु सहित कई नेता भाजपा में

Advertiesment
हमें फॉलो करें भाजपा
भोपाल , सोमवार, 13 अप्रैल 2009 (15:18 IST)
पूर्व मंत्री बालेन्दु शुक्ल ने यहाँ मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नरेंद्रसिंह तोमर के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस अवसर पर उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और बसपा दोनों पार्टियों में आंतरिक लोकतंत्र नहीं है।

पार्टी मुख्यालय में अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामने के बाद शुक्ल ने कहा कि वे 30 साल कांग्रेस में रहे। वहाँ अब आंतरिक लोकतंत्र नहीं रहा। यही स्थिति बसपा में भी दिखी। इसलिए बेचैनी होने लगी थी।

उन्होंने भाजपा को राष्ट्रवादी पार्टी बताते हुए श्रीसिंह और श्रीतोमर की प्रशंसा की और पार्टी की नीतियों में भरोसा भी जताया। गुना और ग्वालियर चुनाव की चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि गुना में ज्योतिरादित्य सिंधिया की जीत पर शंका है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi