sawan somwar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भजन गायिका शहनाज को उम्रकैद

Advertiesment
हमें फॉलो करें शहनाज
जबलपुर/सिवनी , मंगलवार, 1 मार्च 2011 (12:05 IST)
जिला अदालत सिवनी ने बहुचर्चित अजहर हत्याकांड में मशहूर भजन गायिका शहनाज अख्तर को उम्रकैद की सजा सुनाई है। सजा पाने वालों में शहनाज के पति व देवर सहित छः लोग शामिल हैं।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के तुलकर की कोर्ट के समक्ष अभियोजन की ओर से दलील दी गई कि जबलपुर के दमोहनाका से लापता अजहर की हत्या के बाद उसका शव सिवनी की कुरई घाटी की कंदराओं में फेंक दिया गया था।

इसके बाद पुलिस ने बरघाट निवासी शहजाद, छपारा निवासी मछली ठेकेदार इनाम हक, मोहित यादव और प्रशांत सोनी को इस मामले में गिरफ्तार किया था।

बाद में भजन गायिका शहनाज अख्तर और उसके पति एजाज को गिरफ्तार कर कुल छः लोगों को अजहर हत्याकांड का आरोपी बनाया गया था। (नईदुनिया)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi