Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भूख से मरे लोगों के लिए श्राद्ध

भूख से मरे लोगों का भाजपाइयों ने किया श्राद्ध

Advertiesment
हमें फॉलो करें भूख से मरे लोगों के लिए श्राद्ध
इंदौर (वार्ता) , शनिवार, 19 सितम्बर 2009 (12:41 IST)
मघ्यप्रदेश में इंदौर के राजवाड़ा चौक पर शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पूरे देश में कथित रूप से भूख से मरे लोगों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्व कर्म किया।

केन्द्र सरकार की नीतियों के कारण बढ़ रही महँगाई के विरोध में आज युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने यह तरीका अपनाया। सुबह नौ बजे मोर्चा अध्यक्ष संजय शर्मा के नेतृत्व में अनेकों कार्यकर्ताओं ने देश भर में भूख से मरे अज्ञात लोगों के लिए श्राद्ध कर्म किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मोर्चा के इस अनूठे श्राद्व कर्म को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi