Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मप्र में भाजपा-कांग्रेस बराबर

तेंदूखेड़ा सीट भाजपा को, गोहद पर कांग्रेस

Advertiesment
हमें फॉलो करें मप्र में भाजपा-कांग्रेस बराबर
भोपाल (भाषा) , सोमवार, 14 सितम्बर 2009 (12:42 IST)
मध्यप्रदेश में दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणामों की घोषणा कर दी गई है। एक सीट पर भाजपा और एक सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है।

भारतीय जनता पार्टी ने तेंदूखेड़ा विधानसभा उपचुनाव जीतकर यह सीट कांग्रेस से छीन ली है। यहाँ भाजपा के भैयाराम पटेल ने कांग्रेस के विश्वनाथसिंह पटेल को 13 हजार से अधिक मतों से पराजित किया।

कांग्रेस ने गोहद विधानसभा उपचुनाव में विजय प्राप्त कर अपनी सीट बरकरार रखी है। यहाँ कांग्रेस के रणवीरसिंह जाटव ने भाजपा के सोबरन जाटव को 22571 मतों से पराजित किया।

निर्वाचन कार्यालय के सूत्रों के अनुसार रणवीरसिंह को 55442 तथा सोबरन जाटव को 32871 मत मिले।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi