Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अभिषेक और ऐश्वर्या का भोपाल आगमन

Advertiesment
हमें फॉलो करें अभिषेक बच्चन
भोपाल (वार्ता) , शनिवार, 9 मई 2009 (15:54 IST)
बॉलीवुड की प्रसिद्ध जोड़ी अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन यहाँ एक निजी समारोह में शामिल होने के बाद आज सुबह वापस मुंबई रवाना हो गए।

अभिषेक बच्चन कल रात यहाँ निजी विमान सेवा से पत्नी ऐश्वर्या के साथ पहुँचे और रात्रि विश्राम भी यहीं एक होटल में किया।

सूत्रों के अनुसार अभिषेक ने यहाँ अपनी नानी इंदिरा भादुड़ी के अलावा मौसी रीता भादुड़ी और राजीव वर्मा से मुलाकात कर उनके साथ कुछ घंटे बिताए।

स्टार-जोड़ी के अचानक पहुँचने के बावजूद कुछ ही पल में उनके प्रशंसकों की भीड़ आसपास जमा हो गई। सभी स्टार की एक झलक पाने को बेताब दिखे। रात्रि विश्राम के बाद दोनों सुबह निजी विमान सेवा से वापस मुंबई रवाना हो गए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi