Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आठनेर में सांप्रदायिक तनाव

Advertiesment
हमें फॉलो करें आठनेर
आठनेर , रविवार, 10 मई 2009 (10:25 IST)
अल्पसंख्यक समुदाय के युवकों द्वारा एक युवती को जबरन लाए जाने की अफवाह के बाद शहर में साम्प्रदायिक तनाव फैल गया। पहले दोनों पक्षों में मारपीट हुई। विरोध में हिन्दू संगठनों ने नगर बंद का आह्वान किया और तोड़फोड़ की गई। बाद में बाहर से पुलिस बल ने आकर स्थिति को नियंत्रित किया। हालाँकि तनाव अभी भी है।

महाराष्ट्र के परतवाड़ा निवासी कुछ युवक गुरुवार को एक युवती के साथ स्थानीय मस्जिद में रुके थे। दूसरे दिन सुबह शहर में अफवाह फैल गई कि युवक किसी बहुसंख्यक समुदाय की युवती को जबरन साथ लाए हैं।

उत्तेजित हिन्दू संगठन मस्जिद के निरीक्षण की माँग करने लगे। अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने इसका विरोध किया। इस बात पर विवाद बढ़ गया। (नईदुनिया)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi