Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चुनाव से नहीं बिगड़ा रिजल्ट!

Advertiesment
हमें फॉलो करें हाईस्कूल
भोपाल , रविवार, 24 मई 2009 (11:09 IST)
हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा का परिणाम आने पर राज्य सरकार ने जिस 'चुनाव को दोषी' ठहराया था, उसे विभाग के मैदानी अफसरों ने खारिज कर दिया है। अब शिक्षा मंत्री ने अफसरों को परिणाम सुधारने का एक मौका और दिया। अगली बार परिणाम बिगड़ने पर सजा की चेतावनी दी है।

स्कूल शिक्षा मंत्री अर्चना चिटनीस ने शनिवार को प्रशासन अकादमी में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला परियोजना अधिकारियों व अन्य अधिकारियों की बैठक ली। नतीजे बिगड़ने के कारण व सुधारने के लिए सुझाव पूछे गए, तो शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों में न लगाने का सुझाव आया।

शिक्षा मंत्री ने जिला व शालावार परिणाम के लक्ष्य तय करने व डीईओ को निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

दस महीने में सुधारो परिणाम : शिक्षा मंत्री ने कहा कि दस महीने पहले पचमढ़ी में अच्छे नतीजे वाले प्राचार्यों को पुरस्कृत किया था। फिर दस महीने में परिणाम बिगड़ गया। अब अगले दस महीने में परिणाम सुधारो। इसमें केवल प्रयास नहीं करो, बल्कि परिणाम सुधरने ही चाहिए।

सीएम करेंगे फैसला : जिलों से आई रिर्पोटों के आधार पर अब राज्य स्तरीय रिपोर्ट बनाई जाएगी। यह रिपोर्ट मुख्यमंत्री शिवराजसिंह को सौंपी जाएगी। इसके बाद ही प्राचार्य व अफसरों पर कार्रवाई के बारे में कोई फैसला होगा। (नई‍दुनिया)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi