Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जिम में कांग्रेस नेता संतोष दुबे की हत्या

Advertiesment
हमें फॉलो करें इंदौर
इंदौर (भाषा) , गुरुवार, 28 मई 2009 (13:42 IST)
इंदौर में गुरुवार सुबह अज्ञात हमलावरों ने एक कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि वारदात शहर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में हुई, जब कांग्रेस नेता संतोष दुबे एक जिम में कसरत कर रहे थे।

सूत्रों के मुताबिक गोली लगने के बाद दुबे (40) को गंभीर हालत में समीपवर्ती अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस हमलावरों की पहचान कर रही है।

हत्याकांड की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है। पुलिस को हालाँकि अंदेशा है कि वारदात को जमीन के किसी विवाद के चलते अंजाम दिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिये शहर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल लाया गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi